1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह की अर्जी पर फैसला सुरक्षित रखा, सुनवाई 26 अप्रैल को

राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह की अर्जी पर फैसला सुरक्षित रखा, सुनवाई 26 अप्रैल को

डबल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh) यौन उत्पीड़न मामले की सुनवाई के लिए दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) पहुंचे। बृज शरण सिंह ने यौन उत्पीड़न मामले में आगे की जांच की मांग करते हुए एक आवेदन दायर किया।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। डबल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh) यौन उत्पीड़न मामले की सुनवाई के लिए दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) पहुंचे। बृज शरण सिंह ने यौन उत्पीड़न मामले में आगे की जांच की मांग करते हुए एक आवेदन दायर किया। राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) ने बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh) की अर्जी पर 26 अप्रैल के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया है।

पढ़ें :- लखनऊ में दर्दनाक हादसा: डंपर की टक्कर से दो साढ़ुओं की मौत

जानें पूरा मामला

गौरतलब है कि विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट देश और दो अन्य पहलवानों ने डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh) के खिलाफ महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था और उनके खिलाफ प्रदर्शन किया था। वहीं, दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन जुलाई में स्थानीय अदालत से बृजभूषण को जमानत मिल गई।

विरोध प्रदर्शन को मिला था विपक्षी नेताओं का साथ

बता दें कि जनवरी 2023 में पहलवानों का विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ था। 18 जनवरी को पहलवानों ने जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया था जिसे विपक्ष के कई नेताओं का समर्थन मिला था। बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh) पर यौन शोषण और धमकी का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया गया। उनके इस्तीफे और महासंघ को भंग करने की मांग पहलवान कर रहे थे।

पढ़ें :- Video-'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का ट्रेलर रिलीज,पीटर पार्कररहस्यमयी बदलाव से जूझते दिखे, दुश्मन बना हल्क

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...