1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. RPSC Recruitment: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कई पदों पर निकाली भर्ती, ये डिग्री वाले आज ही करें अप्लाई

RPSC Recruitment: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कई पदों पर निकाली भर्ती, ये डिग्री वाले आज ही करें अप्लाई

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर प्रोग्रामर पदों पर भर्ती निकाली गई है। सबसे पहले इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू की गई थी। आवेदन की आखिरी तारीख 1 मार्च थी। इसी आवेदन प्रक्रिया को एक बार फिर से शुरू किया गया है। इस भर्ती के लिए पदों की संख्या पहले 216 थी जिसे बढ़ाकर 352 कर दिया गया है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Rajasthan Public Service Commission Recruitment: राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर प्रोग्रामर पदों पर भर्ती निकाली गई है। सबसे पहले इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू की गई थी। आवेदन की आखिरी तारीख 1 मार्च थी। इसी आवेदन प्रक्रिया को एक बार फिर से शुरू किया गया है। इस भर्ती के लिए पदों की संख्या पहले 216 थी जिसे बढ़ाकर 352 कर दिया गया है। उम्मीदवार वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या कंप्यूटर साइंस या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बी.ई./ बीटेक/ एमएससी या एमसीए की डिग्री।
भारत में कानून द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से एमटेक/ एमबीए की डिग्री।

आयु सीमा 

  • आयु सीमा 21 से 40 वर्ष के बीच तय की गई है।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

फीस 

  • अनारक्षित/ओबीसी : 600 रुपए
  • एससी, एसटी : 400 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस  

रिटन एग्जाम के बेसिस पर।

सैलरी 

सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को पे मैट्रिक्स लेवल 12 के मुताबिक 78,800 रुपए से लेकर 2,09,200 रुपए तक सैलरी मिलेगी। इसके साथ ही अन्य अलाउंस भी दिए जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन 

ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं। यहां वन टाइम रजिस्ट्रेशन करें। लॉग इन करके रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाएं। फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट करें।इसका प्रिंट आउट लेकर रखें।

पढ़ें :- क्या UGC के नए नियमों पर सरकार लेगी यू-टर्न? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...