1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. स्वतंत्रता दिवस पर बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत, कहा-पूरे विश्व को प्रकाश देने के लिए भारत स्वतंत्र हुआ

स्वतंत्रता दिवस पर बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत, कहा-पूरे विश्व को प्रकाश देने के लिए भारत स्वतंत्र हुआ

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कर्नाटक की राजधानी बंगलुरू में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत को अपनी क्षमताओं को बढ़ाने की जरूरत है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने कर्नाटक की राजधानी बंगलुरू में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत को अपनी क्षमताओं को बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश अपनी सांस्कृतिक ताकत और क्षमताओं के दम पर दुनिया के लिए आशा की किरण बन सकती है। साथ ही कहा कि देश को तिरंगे से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए और दुनिया का नेतृत्व करना चाहिए।

पढ़ें :- 'संघ ने कुछ समूहों को आरक्षण देने का विरोध नहीं किया...फैलाया जा रहा फेक वीडियो', राहुल के आरोपों के बाद RSS प्रमुख का बयान

हालांकि, देश विरोधी ताकतें नहीं चाहती हैं कि हम आगे बढ़ें। संघ प्रमुख ने अपने बयान में कहा कि भारत, दुनिया को जागृत करने में सक्षम है लेकिन कुछ ताकतें हैं जो भारत की प्रगति को रोकना चाहती हैं। हमें उनसे सावधान रहना होगा और हमारे राष्ट्रीय ध्वज में छिपे संदेश के अनुसार, काम करना होगा और देश को एकजुट रखना होगा। जिससे नकारात्मक ताकतें सफल ना हो सकें।

इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज के बारे में बताते हुए संघ प्रमुख ने कहा कि ध्वज के शीर्ष पर भगवा रंग बलिदान का प्रतीक है, जो जीवन को तमसो मा ज्योतिर्गमय (अंधकार से प्रकाश की ओर) की दिशा में ले जाए। सफेद रंग बिना किसी स्वार्थ के शुद्धता से काम करने का प्रतीक है। हरा रंग श्री लक्ष्मी (धन) का प्रतीक है जो बौद्धिकता, आस्था और स्वार्थ रहित मजबूती पाने में मदद करता है। मोहन भागवत ने कहा कि भारत दुनिया को ज्ञान, शुद्धता, समृद्धि और समर्पण सिखा सकता है।

 

 

पढ़ें :- US ने तीन भारतीय कंपनियों पर लगायी पाबंदी, ईरान के साथ कारोबार पर कार्रवाई

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...