1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Rupee vs Dollar: रुपए की गिरावट लगातार जारी, प्रियंका गांधी बोलीं- भाजपा से पूछे जाने चाहिए सवाल

Rupee vs Dollar: रुपए की गिरावट लगातार जारी, प्रियंका गांधी बोलीं- भाजपा से पूछे जाने चाहिए सवाल

भारतीय करेंसी रुपए में गिरावट लगातार जारी है। गुरुवार को रुपया डॉलर के मुकाबले अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। खबर लिखे जाने तक 1 डॉलर के मुकाबले 90.36 रुपए था। इस पर कांग्रेस ने मोदी सरकार हमला बोला है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Rupee vs Dollar: भारतीय करेंसी रुपए में गिरावट लगातार जारी है। गुरुवार को रुपया डॉलर के मुकाबले अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। खबर लिखे जाने तक 1 डॉलर के मुकाबले 90.36 रुपए था। इस पर कांग्रेस ने मोदी सरकार हमला बोला है।

पढ़ें :- LPG Crisis : शशि थरूर ने मोदी सरकार से पूछा- कब खत्म होगा गैस संकट? ‘घरों में चूल्हे ठंडे, रेस्टोरेंट में खाना नहीं’

रुपये की कीमत में गिरावट पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा, “जब कुछ साल पहले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के समय रुपये की कीमत गिरी थी, तब भाजपा ने क्या कहा था और अब उनके पास कहने के लिए क्या है? आपको उनसे पूछना चाहिए।”

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “आज रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.19 पर है। किसकी उम्र भाजपा के बराबर है? 10 जुलाई 2013 को भाजपा के मुख्य प्रवक्ता ने रुपये के मूल्य के बारे में यह कहा।”

तिवारी ने आगे लिखा, “भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा, “जब संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सत्ता में आया था, तब डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की कीमत राहुल गांधी की उम्र के बराबर थी। आज यह सोनिया गांधी की उम्र के बराबर है, और बहुत जल्द यह मनमोहन सिंह की उम्र को छू लेगा।”

पढ़ें :- राहुल गांधी बोले- PM कह रहे हैं घबराने की ज़रूरत नहीं, लेकिन वह खुद एपस्टीन फाइल और अडानी केस की वजह से घबराए हुए हैं..

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...