1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने दी बधाई, कहा- हमारा फुल सपोर्ट रहेगा

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने दी बधाई, कहा- हमारा फुल सपोर्ट रहेगा

रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) को ईरान का नया नेता चुने जाने पर बधाई दी है और कहा है कि उन्हें भरोसा है कि वे अपने पिता के काम को सम्मान के साथ जारी रखेंगे। मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei)  ईरान के सर्वोच्च नेता रहे अली खामेनेई के बेटे हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) को ईरान का नया नेता चुने जाने पर बधाई दी है और कहा है कि उन्हें भरोसा है कि वे अपने पिता के काम को सम्मान के साथ जारी रखेंगे। मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei)  ईरान के सर्वोच्च नेता रहे अली खामेनेई के बेटे हैं। 28 फरवरी को अमेरिकी और इजरायली हमले में अली खामेनेई (Ali Khamenei) की मौत हो गई थी। उसके बाद से मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei)  का नाम ईरान के सर्वोच्च नेता के तौर पर सबसे आगे चल रहा था।

पढ़ें :- राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने ईरानी दूतावास का किया दौरा, खामेनेई की हत्या पर व्यक्त की संवेदना

पुतिन दुनिया उन चुनिंदा नेताओं में से हैं जिन्होंने सबसे पहले मोजतबा को ईरान का सर्वोच्च नेता (Iran’s new Supreme Leader Mojtaba Khamenei) चुने जाने पर बधाई दी है। क्रेमलिन की ओर से जारी बयान में पुतिन ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि आप अपने पिता के काम को सम्मान के साथ जारी रखेंगे और मुश्किल हालात में ईरानी लोगों को एकजुट करेंगे। रूसी राष्ट्रपति (Russian President) ने आगे कहा कि मैं अपनी तरफ से तेहरान के लिए हमारे पक्के सपोर्ट और हमारे ईरानी दोस्तों के साथ हमारी एकता की पुष्टि करना चाहूंगा। रूसी राष्ट्रपति (Russian President) का अमेरिकी दबाव की परवाह न करते हुए मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) को बधाई देना रूसी रूख को स्पष्ट करता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...