HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Sahendra Singh Ramala jeevan parichay : RLD के टिकट पर सहेन्द्र सिंह रमाला बने MLA , फिर क्यूं पसंद आया BJP का साथ

Sahendra Singh Ramala jeevan parichay : RLD के टिकट पर सहेन्द्र सिंह रमाला बने MLA , फिर क्यूं पसंद आया BJP का साथ

Sahendra Singh Ramala jeevan parichay : यूपी के बागपत जिले राष्ट्रीय लोक दल (Rashtriya Lok Dal) के टिकट पर उत्तर प्रदेश की 17 वीं विधानसभा (17th Legislative Assembly of Uttar Pradesh) में पहली बार सहेन्द्र सिंह रमाला (Sahendra Singh Ramala) विधायक चुने गए। इन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंदी एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सतेन्द्र सिंह को 3842 वोटों से हराया था। सहेन्द्र सिंह रमाला एक साल एक महीने बाद ही बागी हो गए।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Sahendra Singh Ramala jeevan parichay : यूपी के बागपत (Baghpat) जिले राष्ट्रीय लोक दल (Rashtriya Lok Dal) के टिकट पर उत्तर प्रदेश की 17 वीं विधानसभा (17th Legislative Assembly of Uttar Pradesh) में पहली बार सहेन्द्र सिंह रमाला (Sahendra Singh Ramala) विधायक चुने गए। इन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंदी एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सतेन्द्र सिंह को 3842 वोटों से हराया था। सहेन्द्र सिंह रमाला एक साल एक महीने बाद ही बागी हो गए। रमाला ने 2018 में हुए राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha elections) के दौरान बीजेपी को क्रॉसवोट कर दिया। इसके बाद नाराज आरएलडी ने सहेन्द्र सिंह रमाला को क्रॉस वोटिंग (Cross Voting) करने के आरोप में बाहर कर दिया। इसी के साथ ही उत्तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Assembly) में खाता शून्य हो गया। कुछ दिनों बाद ही सहेन्द्र सिंह रमाला भाजपा का झंडा (BJP flag) थाम लिया।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

ये है पूरा सफरनामा

नाम- सहेन्‍द्र सिंह रमाला
निर्वाचन क्षेत्र – 50, छपरौली,बागपत
दल – राष्ट्रीय लोक दल
पिता का नाम- स्व0 श्याम सिंह
जन्‍म तिथि – 01 जुलाई, 1965
जन्‍म स्थान- रमाला
धर्म- हिन्दू
जाति- जाट
शिक्षा- हाईस्कूल
विवाह तिथि- 22 अप्रैल, 1983
पत्‍नी का नाम- सुमन
सन्तान- दो पुत्र
व्‍यवसाय- कृषि, उद्योग
मुख्यावास : मकान न0- 673, गॉव रमाला, तहसील-बड़ौत जनपद- बागपत

पीएम मोदी और योगी सरकार के कामों ने किया प्रभावित

सहेंद्र सिंह रमाला ने 30 अप्रैल 2018 को लखनऊ स्थित भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के कार्यालय में बीजेपी की सदस्य्ता ली है। रमाला को तत्कालीन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई थी। इस दौरान सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा था कि उन्होंने केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार के कामों से प्रभावित होकर राज्यसभा चुनाव में बीजेपी का साथ दिया था।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट

राजनीतिक योगदान

मार्च, 2017 सत्रहवीं विधान सभा के सदस्य प्रथम बार निर्वाचित

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...