1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. SAIL Recruitment: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने इस पोस्ट पर निकाली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

SAIL Recruitment: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने इस पोस्ट पर निकाली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में नौकरी की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए एक बढ़िया मौका है. अगर आप भी सेल में काम करने के इच्छुक हैं, तो आपके लिए शानदार अवसर है. इसके लिए सेल ने बोकारो स्टील प्लांट और झारखंड माइंस में एग्जीक्यूटिव और नॉन एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्तियां निकाली है.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

SAIL Recruitment 2024: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में नौकरी की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए एक बढ़िया मौका है. अगर आप भी सेल में काम करने के इच्छुक हैं, तो आपके लिए शानदार अवसर है. इसके लिए सेल ने बोकारो स्टील प्लांट और झारखंड माइंस में एग्जीक्यूटिव और नॉन एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्तियां निकाली है. उम्मीदवार जो भी इन पदों पर आवेदन करने के योग्य हैं, वे सेल की आधिकारिक वेबसाइट sail.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

पढ़ें :- मीरा का पुनर्जन्म, 'मिहिरा' : कृष्ण के प्रेम में डूबी मीरा की भक्ति, समर्पण और सम्मिलन की अद्भुत प्रस्तुति

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के इस भर्ती के माध्यम से कुल 108 पदों पर बहाली की जाएगी. उम्मीदवार जो अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किए हैं, वे 7 मई तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं. अगर आप भी सेल में काम करने के इच्छुक हैं, तो नीचे दिए गए इन बातों को ध्यान से पढ़ें.

सेल में इन पदों पर हो रही है बहाली

  • एक्जीक्यूटिव के लिए पदों की संख्या-27 पद
  • नॉन एक्जीक्यूटिव के लिए पदों की संख्या- 81 पद

सेल में नौकरी पाने की क्या है योग्यता

उम्मीदवार जो भी सेल के इन पदों पर नौकरी पाने के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए. तभी वे इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य माने जाएंगे.

यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन

https://www.sail.co.in/en/plants/about-bokaro-steel-plant

सेल में फॉर्म भरने के लिए देना होगा आवेदन शुल्क

पढ़ें :- शिक्षा सिर्फ डिग्री हासिल करने का नहीं, मनुष्य को मनुष्य बनाने का सशक्त माध्यम है : सीएम योगी

उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आवेदन शुल्क के तौर पर निम्नलिखित भुगतान करना होगा.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...