1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Sakshi Murder Case : शातिर कातिल साहिल की पुलिस को चकमा देने की कोशिश ऐसी हुई फेल,बुआ के एक फोन कॉल से दबोचा गया

Sakshi Murder Case : शातिर कातिल साहिल की पुलिस को चकमा देने की कोशिश ऐसी हुई फेल,बुआ के एक फोन कॉल से दबोचा गया

दिल्ली में साक्षी हत्याकांड (Sakshi Murder Case) का आरोपी साहिल यूपी के बुलंदशहर जिले से गिरफ्तार हो गया। साहिल रविवार को 16 साल की नाबालिग गर्लफ्रेंड साक्षी की चाकुओं से गोदकर हत्या करने के बाद बुलंदशहर में अपनी बुआ के यहां छिप गया था। उसने पुलिस से बचने के लिए अपना फोन भी स्विच ऑफ कर दिया था, लेकिन बुआ के एक फोन कॉल से उसकी पूरी पोल खुल गई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली में साक्षी हत्याकांड (Sakshi Murder Case) का आरोपी साहिल यूपी के बुलंदशहर जिले से गिरफ्तार हो गया। साहिल रविवार को 16 साल की नाबालिग गर्लफ्रेंड साक्षी की चाकुओं से गोदकर हत्या करने के बाद बुलंदशहर में अपनी बुआ के यहां छिप गया था। उसने पुलिस से बचने के लिए अपना फोन भी स्विच ऑफ कर दिया था, लेकिन बुआ के एक फोन कॉल से उसकी पूरी पोल खुल गई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ें :- Breaking News-तिहाड़ जेल में दो कैदी गुटों के बीच हिंसक झड़प, एक की हत्या

बता दें कि दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में साहिल ने साक्षी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए थे। इसके बाद उसने कई बार पत्थर से भी साक्षी को कुचला था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे साहिल ने हैवान बनकर साक्षी की जान ली। साक्षी की हत्या करने के बाद वह फरार हो गया।

शातिर साहिल हत्याकांड को अंजाम देने के बाद उसने फोन ऑफ किया और रिठाला पहुंचा। वहां उसने हत्या में इस्तेमाल किए हथियार फेंक दिया। इसके बाद वह बस पकड़कर बुलंदशहर भाग गया था। साहिल ने एक पेशेवर अपराधी की तरह पुलिस को गुमराह करने के लिए बुलंदशहर जाने के दौरान पुलिस को चकमा देने के लिए दो बसें बदली थीं।

एक फोन कॉल और खुल गई साहिल की पोल

उधर, साक्षी की मौत की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. सूचना पाकर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू की. इसके बाद पुलिस मृतका के परिवार के पास पहुंची। जहां उन्होंने हत्यारे की पहचान साहिल के तौर पर बताई। इसके बाद पुलिस साहिल के घर पहुंची, वह घर पर मौजूद नहीं था। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस का सहारा लिया। तभी साहिल की बुआ ने फोन कर साहिल के पहुंचने की खबर उसके पिता को दी। इस फोन कॉल से पुलिस उसकी लोकेशन पता करने में सफल रही। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम साहिल के पिता के साथ बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र के अटेरना गांव पहुंची। जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ें :- गृह मंत्री अमित शाह के एडिडेट वीडिया का मामला: दिल्ली पुलिस ने तेलंगाना के सीएम को भेजा नोटिस

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...