1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. MP Election: कांग्रेस से घमासान के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा बयान, MP की इन सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार

MP Election: कांग्रेस से घमासान के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा बयान, MP की इन सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार

Madhya-Pradesh Election 2023: मध्य-प्रदेश विधानसभा चुनाव में 'इंडिया गठबंधन' के सदस्य दल कांग्रेस और सपा के बीच सियासी घमासान बढ़ता जा रहा है। दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच छिड़ी जुबानी जंग के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर सीटें तय कर ली है। अखिलेश ने कहा कि उनकी पार्टी को पिछले चुनावों में जहां अच्छा वोट मिला था, या फिर जहां पर उनके प्रत्याशी जीते थे, उन सीटों पर इस बार भी सपा चुनाव लड़ेगी। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Madhya-Pradesh Election 2023: मध्य-प्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Elections) में ‘इंडिया गठबंधन’ के सदस्य दल कांग्रेस और सपा के बीच सियासी घमासान बढ़ता जा रहा है। दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच छिड़ी जुबानी जंग के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP President Akhilesh Yadav) ने विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर सीटें तय कर ली है। अखिलेश ने कहा कि उनकी पार्टी को पिछले चुनावों में जहां अच्छा वोट मिला था, या फिर जहां पर उनके प्रत्याशी जीते थे, उन सीटों पर इस बार भी सपा चुनाव लड़ेगी।

पढ़ें :- अखिलेश यादव ने नामांकन पहले 24 साल पुरानी फोटो शेयर, बोले-फिर दोहराया जाएगा इतिहास

यूपी के हरदोई में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP President Akhilesh Yadav) ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश में कांग्रेस से सीटें नहीं मिल पाने के सवाल पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मीडिया से कहा कि मध्यप्रदेश में सपा से बातचीत हुई थी, जो पहले से उनकी पार्टी और संगठन के प्रत्याशी जीते हैं या जहां पर हमारी पार्टी ने अच्छा वोट पाया है। हमने उन्ही सीटों के लिए बातचीत की थी। उन्होंने कहा कि अब ये कांग्रेस पार्टी बताएगी कि बात क्यों नहीं हुई? अब वो बात खत्म हो गई है।

अखिलेश ने आगे कहा कि उन्हें  उम्मीद है कि मध्य प्रदेश में सपा जिन सीटों पर पहले चुनाव लड़ी थी और जहां पर उनकी पार्टी को वोट मिलेगा, वहीं सपा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि सपा मध्य प्रदेश में 33 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...