1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ के विकास में समाजवादी पार्टी का योगदान ऐतिहासिक : मेयर प्रत्याशी वंदना मिश्रा

लखनऊ के विकास में समाजवादी पार्टी का योगदान ऐतिहासिक : मेयर प्रत्याशी वंदना मिश्रा

यूपी नगर निकाय चुनाव (UP Municipal Elections) में राजधानी लखनऊ से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की मेयर प्रत्याशी वंदना मिश्रा (Mayor candidate Vandana Mishra) ने मंगलवार को गोमती नगर में प्रबुद्धजनों के साथ बैठक की। इस दौरान समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  की मेयर प्रत्याशी वंदना मिश्रा (Mayor candidate Vandana Mishra) के लिये वोट की अपील गयी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी नगर निकाय चुनाव (UP Municipal Elections) में राजधानी लखनऊ से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की मेयर प्रत्याशी वंदना मिश्रा (Mayor candidate Vandana Mishra) ने मंगलवार को गोमती नगर में प्रबुद्धजनों के साथ बैठक की। इस दौरान समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  की मेयर प्रत्याशी वंदना मिश्रा (Mayor candidate Vandana Mishra) के लिये वोट की अपील गयी।

पढ़ें :- लखनऊ लोकसभा सीट पर सपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. आशुतोष वर्मा का नामांकन दाखिल कराया,जानें क्या है वजह?

इस दौरान व्यापारियों और क्षेत्रीय लोगों से सपा के पक्ष में वोट देने की अपील की गई और उनकी समस्याओं का समाधान करने का वादा किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पूर्व प्रदेश सचिव राम सागर यादव व प्रोफ़ेसर रमेश दीक्षित के साथ ही गोमती नगर के विभिन्न वार्डो के पार्षद प्रत्याशी मौजूद रहे। सपा मेयर प्रत्याशी के साथ पार्षद प्रत्याशी के साथ बड़ी संख्या में लोग भी शामिल रहे।

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की मेयर प्रत्याशी ने कहा कि पार्टी की नीतियों के सहारे क्षेत्र में विकास का आश्वासन दिया। उन्होंने आम आदमी, व्यापारी, दुकानदार समेत सभी वर्ग के लोगों की समस्याओं के बाबत कहा कि सपा बिना भेदभाव किए विकास कार्य करने वाली पार्टी है। लखनऊ के विकास में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का योगदान ऐतिहासिक है। इस बार आप लोग मौका देंगे तो लखनऊ की तस्वीर विश्वपटल पर जरूर चमकेगी। इस दौरान क्षेत्रीय व्यापारियों ने मेयर प्रत्याशी वंदना मिश्रा (Mayor candidate Vandana Mishra)  का स्वागत किया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...