1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जनेश्वर मिश्र पार्क तक 30 अक्टूबर को निकालेगी समाजवादी PDA यात्रा

सपा लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जनेश्वर मिश्र पार्क तक 30 अक्टूबर को निकालेगी समाजवादी PDA यात्रा

लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) से पहले तैयारियों को धार देने में जुटे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सोमवार 30 अक्टूबर को साइकिल चलाकर पार्टी कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश देंगे। बता दें कि सपा कार्यकर्ता अभिषेक यादव की लखनऊ पहुंच रही PDA साइकिल यात्रा में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी शामिल होंगे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) से पहले तैयारियों को धार देने में जुटे समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सोमवार 30 अक्टूबर को साइकिल चलाकर पार्टी कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश देंगे। बता दें कि सपा कार्यकर्ता अभिषेक यादव की लखनऊ पहुंच रही PDA साइकिल यात्रा (Cycle Yatra)में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी शामिल होंगे।

पढ़ें :- लखनऊ लोकसभा सीट पर सपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. आशुतोष वर्मा का नामांकन दाखिल कराया,जानें क्या है वजह?

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) गोसाईगंज के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे (Purvanchal Expressway) स्थल से साइकिल चलाएंगे। वह अमूल प्लांट, एचसीएल, सीजी सिटी, प्लासियो मॉल, इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) होकर बंधे से चढ़ते हुए सीधे जनेश्वर मिश्र पार्क (Janeshwar Mishra Park)  तक साइकिल चलाएंगे। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपने शासनकाल में बनाए गए प्रोजेक्टों से गुजरते हुए संदेश देना चाहेंगे। जनेश्वर मिश्र पार्क (Janeshwar Mishra Park) में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

पढ़ें :- प्रियंका गांंधी नहीं लड़ेंगी चुनाव, रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी

बता दें कि इससे पहले अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)   समाजवादी चिंतक लोक नायक जय प्रकाश नारायण (Jai Prakash Narayan) की जयंती पर जेपीएनआईसी (JPNIC) गए थे। जहां एलडीए ने उनके आने से पहले गेट को बंद कर दिया था। गेट पर ताला लगाने के साथ लोहे की चादर से उसको कवर कर दिया था।

मौके पर पहुंचे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) गेट को फांदकर अंदर चले गए थे। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  इसी रास्ते वापस भी आए थे। यह मामला इंटरनेट मीडिया पर काफी तूल भी पकड़ा था। अब जनेश्वर मिश्र पार्क (Janeshwar Mishra Park) तक साइकिल चलाकर वह कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...