1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. संबित पात्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी,कांग्रेस सांसद ने कार्रवाई के लिए लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

संबित पात्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी,कांग्रेस सांसद ने कार्रवाई के लिए लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर (Congress MP Manikam Tagore) ने कहा कि बीजेपी सांसद संबित पात्रा (BJP MP Sambit Patra ) ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान विपक्ष के नेता (लोकसभा) राहुल गांधी (Leader of Opposition Lok Sabha Rahul Gandhi) के खिलाफ अत्यधिक अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर (Congress MP Manikam Tagore) ने कहा कि बीजेपी सांसद संबित पात्रा (BJP MP Sambit Patra ) ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान विपक्ष के नेता (लोकसभा) राहुल गांधी (Leader of Opposition Lok Sabha Rahul Gandhi) के खिलाफ अत्यधिक अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। इसके विरोध में कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर (Congress MP Manikam Tagore) ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) को पत्र लिखा है।

पढ़ें :- ‘राम मंदिर’ के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब, भाजपा सरकार की चुप्पी संदिग्ध, न्यायालय स्वतः संज्ञान ले : अखिलेश यादव

इस पत्र में कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर (Congress MP Manikam Tagore)  ने लिखा कि मैं 5 दिसंबर को नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद संबित पात्रा (BJP MP Sambit Patra ) द्वारा प्रदर्शित किए गए अत्यधिक अनुचित और अपमानजनक व्यवहार पर गहरी चिंता व्यक्त करने के लिए लिख रहा हूं। इस बातचीत के दौरान उन्होंने विपक्ष के नेता (लोकसभा) राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ अत्यधिक अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंनक हा कि संसद के संरक्षक के रूप में, मैं आपसे संबित पात्रा के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...