samsung ने अब अपने इंटरनेट ब्राउजर को मोबाइल से आगे बढ़ाते हुए PC यूजर्स के लिए भी लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Windows के लिए Samsung Browser पेश करने की घोषणा की है, जिससे यूजर्स को अब स्मार्टफोन जैसा ही ब्राउजिंग एक्सपीरिएंस कंप्यूटर पर भी मिलेगा। पहले यह ब्राउजर सिर्फ Samsung स्मार्टफोन्स तक सीमित था, लेकिन अब यह Windows PC पर भी उपलब्ध हो गया है..
डिजिटल डेस्क, पर्दाफाश। Samsung ने अब अपने इंटरनेट ब्राउजर को मोबाइल से आगे बढ़ाते हुए PC यूजर्स के लिए भी लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Windows के लिए Samsung Browser पेश करने की घोषणा की है, जिससे यूजर्स को अब स्मार्टफोन जैसा ही ब्राउजिंग एक्सपीरिएंस कंप्यूटर पर भी मिलेगा। पहले यह ब्राउजर सिर्फ Samsung स्मार्टफोन्स तक सीमित था, लेकिन अब यह Windows PC पर भी उपलब्ध हो गया है।
Windows के लिए Samsung Browser को खास तौर पर इस तरह डिजाइन किया गया है कि मोबाइल और PC के बीच ब्राउजिंग का अंतर खत्म किया जा सके। यूजर्स अब अपने PC पर वहीं से ब्राउजिंग जारी रख सकते हैं, जहां उन्होंने अपने फोन पर छोड़ा था। इसमें ओपन टैब्स, बुकमार्क्स और ब्राउजिंग हिस्ट्री आसानी से सिंक हो जाते हैं। यह ब्राउजर Windows 11 और Windows 10 (वर्जन 1809 और उससे ऊपर) पर काम करेगा। हालांकि इसके AI-पावर्ड फीचर्स फिलहाल सीमित तौर पर सिर्फ साउथ कोरिया और अमेरिका में ही उपलब्ध हैं, जिन्हें जल्द ही अन्य देशों में भी रोलआउट किया जाएगा।
Samsung Browser की सबसे बड़ी खासियत इसकी एडवांस ‘एजेंटिक AI’ तकनीक है, जिसे Perplexity के साथ मिलकर विकसित किया गया है। यह इन-बिल्ट AI असिस्टेंट यूजर्स की नैचुरल लैंग्वेज को समझ सकता है और वेबपेज के कॉन्टेक्स्ट के आधार पर सटीक जवाब देता है। इसमें दिया गया ‘मल्टी-टैब कॉन्टेक्स्ट अवेयरनेस’ फीचर एक साथ कई टैब्स में मौजूद जानकारी को समझकर तुलना कर सकता है और अलग-अलग सोर्स से मिली जानकारी को एक ही जगह पर पेश करता है। इसके अलावा यूजर बिना ब्राउजर बंद किए कंटेंट का सार (summary) देख सकते हैं, टैब मैनेज कर सकते हैं और जरूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
Samsung Browser Samsung Pass के साथ भी इंटीग्रेटेड है, जिससे यूजर्स अपने लॉगिन डिटेल्स को सुरक्षित तरीके से सेव कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर ऑटो-फिल की सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि यह ब्राउजर न सिर्फ टेक्स्ट बल्कि वीडियो के अंदर भी सर्च कर सकता है और किसी खास पल को ढूंढ सकता है। साथ ही यूजर सिर्फ सामान्य भाषा में कमांड देकर पहले देखे गए वेबपेज को दोबारा खोज सकते हैं, बिना किसी कीवर्ड या तारीख याद रखे। कुल मिलाकर, Samsung का यह नया ब्राउजर PC यूजर्स के लिए AI और स्मार्ट ब्राउजिंग का एक नया अनुभव देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।