साउथ कोरियन टेक कंपनी सैमसंग ने भारत में गैलेक्सी F70e 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसे नई गैलेक्सी F70 सीरीज़ का पहला मॉडल बताया है।
Samsung Galaxy F70e 5G : साउथ कोरियन टेक कंपनी सैमसंग ने भारत में गैलेक्सी F70e 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसे नई गैलेक्सी F70 सीरीज़ का पहला मॉडल बताया है। कंपनी इसे फोन को बजट-फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन बता रही है। इस स्मार्टफोन केा खास तौर पर युवा Gen Z क्रिएटर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है।
आइए, गैलेक्सी F70e 5G के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और भारत में इसकी कीमत पर एक नज़र डालते हैं।
स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी F70e 5G का मुख्य आकर्षण इसका डुअल रियर कैमरा सिस्टम है, जिसमें 50MP का मुख्य सेंसर लगा है। यह सेंसर कम रोशनी में भी जीवंत रंग, स्पष्ट विवरण और संतुलित वीडियो प्रदान करता है।
हाई-रिज़ॉल्यूशन सेटअप
सैमसंग का दावा है कि यह हाई-रिज़ॉल्यूशन सेटअप प्रभावी रूप से एक्सपोज़र को नियंत्रित करता है, तेज़ रोशनी से होने वाले फ्लेयर को कम करता है और बारीक विवरणों को बरकरार रखता है।
8MP का फ्रंट कैमरा
एक समर्पित डेप्थ सेंसर के साथ, मुख्य कैमरा – अपने चौड़े f/1.8 अपर्चर के साथ – पोर्ट्रेट शॉट्स में प्राकृतिक दिखने वाला बोकेह प्रभाव उत्पन्न करता है, जिससे विषय फोकस में रहता है जबकि पृष्ठभूमि धुंधली हो जाती है। सेल्फी, वीडियो कॉल और फ्रंट-फेसिंग कंटेंट के लिए, 8MP का फ्रंट कैमरा स्पष्ट परिणाम सुनिश्चित करता है, जो चलते-फिरते सोशल मीडिया के उपयोग के लिए आदर्श है।
कीमत
कीमत कि बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी F70e 5G को कंपनी ने भारत में दो वेरिएंट्स 4GB+128GB और 6GB+128GB ऑप्शन में लॉन्च किया है। बेस मॉडल की कीमत 12,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन 17 फरवरी से Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर सेल के लिए अवेलेबल होगा।
Galaxy F70e 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट लगा है, और Samsung का दावा है कि इसका AnTuTu स्कोर 6,23,000 है। इसमें One UI 8 स्किन के साथ छह सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने का वादा किया गया है।
डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो, फोन की मोटाई 8.2 मिमी है और इसमें प्रीमियम लेदर पैटर्न वाली बैक फिनिश दी गई है।
रंग
यह दो रंगों में उपलब्ध है: लाइमलाइट ग्रीन और स्पॉटलाइट ब्लू।
बैटरी
Galaxy F70e 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले है, जो इसे एक शानदार व्यूइंग अनुभव देता है। इसकी बैटरी लाइफ इसकी सबसे बड़ी खासियत है। 6,000mAh की यह बड़ी बैटरी, जो इस श्रेणी के कई पिछले मॉडलों से 20% अधिक है, सैमसंग के अनुसार एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक सामान्य उपयोग प्रदान करती है।