1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बने संजय सिंह, बृजभूषण शरण सिंह के करीबियों में होती है गिनती

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बने संजय सिंह, बृजभूषण शरण सिंह के करीबियों में होती है गिनती

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष चुने गए हैं। संजय सिंह का मुकाबला राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता अनीता श्योरान से था। चुनाव में संजय सिंह को कुल 40 वोट मिले हैं, जबकि अनीता श्योरान को सिर्फ 7 मत ही मिले हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष चुने गए हैं। संजय सिंह का मुकाबला राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता अनीता श्योरान से था। चुनाव में संजय सिंह को कुल 40 वोट मिले हैं, जबकि अनीता श्योरान को सिर्फ 7 मत ही मिले हैं।

पढ़ें :- कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने बीजेपी को 52.50 करोड़ दी रिश्वत , साल 2021 में सामने आए थे वैक्सीन के दुष्प्रभाव : संजय सिंह

अनीता को बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन करने वाले पहलवानों का समर्थन प्राप्त था।संजय सिंह के कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष चुने जाने के बाद कहा जा रहा है ​कि बैकडोर से ही सही लेकिन कमान बृजभूषण शरण सिंह के हाथ में ही रहेगी।

बता दें कि, भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के रूप में बृजभूषण शरण सिंह लगातार 12 सालों तक बने रहे। महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन भी छेड़ दिया था। उनके खिलाफ यौन शोषण का आरोप भी लगाया था। महिला पहलवानों ने इसको लेकर धरना प्रदर्शन भी किया था। इसके साथ ही कार्रवाई की मांग भी की थी।

इस मामले में भाजपा सांसद के खिलाफ दिल्ली पुलिस जांच भी कर रही है। इसी के चलते बृजभूषण को पद से हटना पड़ा और यह तय हुआ था कि वह खुद या उनके परिवार या रिश्तेदारी का कोई सदस्य भी चुनाव में नहीं उतरेगा।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह कैसरगंज सीट से नहीं लड़ेंगे चुनाव! भाजपा इन्हें बनाएगी अपना उम्मीदवार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...