1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव से संजय सिंह ने की मुलाकात, AAP-सपा के बीच संभावित चुनावी गठबंधन पर सियासी हलचल तेज

अखिलेश यादव से संजय सिंह ने की मुलाकात, AAP-सपा के बीच संभावित चुनावी गठबंधन पर सियासी हलचल तेज

यूपी की राजधानी लखनऊ में आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने रविवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच उत्तर प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और आगामी चुनाव को लेकर चर्चा हुई।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने रविवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच उत्तर प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और आगामी चुनाव को लेकर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में सपा और आप के बीच संभावित चुनावी गठजोड़ की संभावनाओं पर भी मंथन किया गया। मुलाकात के बाद यूपी की सियासत में गठबंधन को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

पढ़ें :- ‘प्रदेश डुबाओ एलायंस’ (PDA) में सैफई या सिफारिश से मिलती थी नौकरी, NDA का मतलब ‘नौकरी देंगे एलायंस’ : सीएम योगी

हालांकि इस मुलाकात के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh)  ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि संविधान और आरक्षण के लिए BJP सबसे बड़ा ख़तरा है। उन्होंने कहा कि BJP ने आरक्षण ख़त्म करने को लेकर फिर से मुहिम तेज कर दी है। इस कोशिश को नाकाम करना ही होगा। संजय सिंह ने कहा कि 69 हज़ार शिक्षक भर्ती में योगी सरकार ने पिछड़ों का हक़ मारा है। सड़क से लेकर संसद और सुप्रीम कोर्ट तक उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ी जाएगी। ऐसे तमाम मुद्दों पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।

पढ़ें :- दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवान, उनको जो सम्मान बिहार में मिला, वही यूपी में भी दिलाएंगे : सीएम योगी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...