HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Sanjeev Jeeva Case: गोलियों की तड़तड़ाहत से गूंजा कोर्ट परिसर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वकीलों ने उठाया सवाल

Sanjeev Jeeva Case: गोलियों की तड़तड़ाहत से गूंजा कोर्ट परिसर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वकीलों ने उठाया सवाल

उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की पोल खूल गई। कोर्ट परिसर में घुसे शूटरों ने कुख्यात बदमाश संजीव जीवा को गोलियों से छलनी कर दिया। इस वारदात के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशाना लग गया। कोर्ट परिसर में हुई वारदात के बाद हड़कंप मच गया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Sanjeev Jeeva Case: उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की पोल खूल गई। कोर्ट परिसर में घुसे शूटरों ने कुख्यात बदमाश संजीव जीवा को गोलियों से छलनी कर दिया। इस वारदात के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशाना लग गया। कोर्ट परिसर में हुई वारदात के बाद हड़कंप मच गया। सुरक्षा व्यवस्था में हुई लापरवाही पर बड़ी संख्या में वकील सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। वहीं, पुलिस वकीलों को समझाने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद भाग रहे एक आरोपी को पकड़ लिया है और उसे पुलिस को सौंप दिया है। शुरूआती में सामने आया कि पकड़ा गया आरोपी जौनपुर का है। वहीं, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

पढ़ें :- जिस सोसाइटी में सर्वाधिक मतदान, उनके आरडब्ल्यूए को किया जाएगा सम्मानित : मण्डलायुक्त डाॅ. रोशन जैकब

वकील के ड्रेस में आए थे हमलावर
बताया जा रहा है कि, संजीव जीवा को गोली मारने वाले वकील की भेष में आए थे। बताया जा रहा है कि, कोर्ट रूम के भीतर जीवा को 5 गोली मारी गई। इस गोलीकांड में एक लड़की समेत 2 और लोगों को गोली लगी है। बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में घायल लड़की की स्थिति गंभीर है।

दो दर्जन से ज्यादा मुकदमें थे दर्ज
बता दें कि, संजीव जीवा कुख्यात बदमाश था और माफिया मुख्तार अंसारी का करीबी था। संजीव जीवा अपहरण, हत्या और फिरौती वसूलता था। जीवा पर हत्या और फिरौती के दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। कई मामलों में इसके खिलाफ गवाही देने से लोग डरते थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...