1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को मिला मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड 2023, मोहम्मद शमी समेत 26 को अर्जुन अवॉर्ड

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को मिला मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड 2023, मोहम्मद शमी समेत 26 को अर्जुन अवॉर्ड

खेल मंत्रालय (Sports Ministry) ने बुधवार को इस साल मिलने वाले खेल अवॉर्ड्स के लिए एथलीट्स के नामों का ऐलान कर दिया है। इसमें सबसे बड़ा सम्मान मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड 2023 (Major Dhyan Chand Khel Ratna Award 2023) स्टार भारतीय बैडमिंटन पुरुष युगल जोड़ी चिराग शेट्टी (Chirag Shetty) और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी (Satwiksairaj Rankireddy) को मिलेगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। खेल मंत्रालय (Sports Ministry) ने बुधवार को इस साल मिलने वाले खेल अवॉर्ड्स के लिए एथलीट्स के नामों का ऐलान कर दिया है। इसमें सबसे बड़ा सम्मान मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड 2023 (Major Dhyan Chand Khel Ratna Award 2023) स्टार भारतीय बैडमिंटन पुरुष युगल जोड़ी चिराग शेट्टी (Chirag Shetty) और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी (Satwiksairaj Rankireddy) को मिलेगा। जबकि अर्जुन अवॉर्ड (Arjun Award) के लिए स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को भी शामिल किया गया है। बता दें कि यह सभी राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 9 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति भवन में एक बड़ा प्रोग्राम आयोजित करते हुए उसी दौरान दिए जाएंगे। खेल मंत्रालय ने बताया कि ये अवॉर्ड राष्ट्रपति द्वारा खिलाड़ियों को प्रदान किए जाएंगे।

पढ़ें :- India World Cup Team : संजय मांजरेकर ने चुनी वर्ल्ड कप टीम; कोहली-हार्दिक समेत कई धुरंधरों का नाम गायब

खेल मंत्रालय (Sports Ministry)  ने बताया कि इस साल मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) समेत 26 एथलीट्स को अर्जुन अवॉर्ड (Arjun Award)  दिया जाएगा, जबकि मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड 2023 (Major Dhyan Chand Khel Ratna Award 2023) से चिराग शेट्टी (Chirag Shetty) और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी (Satwiksairaj Rankireddy)  को सम्मानित किया जाएगा। यह सभी अवॉर्ड इन एथलीट्स को अपने खेल में शानदार प्रदर्शन करने के लिए दिए जाएंगे। खेल मंत्रालय (Sports Ministry)  ने बताया कि समितियों की सिफारिशों के आधार पर और उचित जांच के बाद सरकार ने इन सभी खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं को अवॉर्ड के लिए चुना गया है। मंत्रालय ने सभी अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं की लिस्ट भी जारी की है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...