1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan 2026 : सावन माह ग्रहों के दुष्प्रभावों से मुक्ति पाने का सबसे सिद्ध अवसर, करें ये उपाय

Sawan 2026 : सावन माह ग्रहों के दुष्प्रभावों से मुक्ति पाने का सबसे सिद्ध अवसर, करें ये उपाय

भक्ति और उपासना का पवित्र शिव माह सावन आज से आरंभ हो गया है। आज से पवित्र मास सावन आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति का विशेष अवसर है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sawan 2026 :  भक्ति और उपासना का पवित्र शिव माह सावन आज से आरंभ हो गया है। आज से पवित्र मास सावन आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति का विशेष अवसर है। इस पूरे माह में भगवान महादेव और उनके परिकरों की विभिन्न प्रकार से पूजा करने की परंपरा है। सावन माह को ग्रहों के दुष्प्रभावों से मुक्ति पाने का सबसे सिद्ध अवसर भी माना जाता है।

पढ़ें :- गुरु पूर्णिमा पर साईं बाबा को किसने चढ़ाया 1.05 करोड़ का सोने का मुकुट? देखिए वीडियो

शनिदेव के दुष्प्रभावों से मुक्ति
शास्त्रों के अनुसार, भगवान शिव स्वयं शनिदेव के परम गुरु हैं; इस प्रकार जब सावन के पावन दिनों में महादेव की शरण ली जाती है, तो शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मिलने वाले कष्ट स्वतः ही शांत होने लगते हैं।

सावन में लगाएं तुलसी
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सावन में तुलसी लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। पौधे को उत्तर या पूर्व दिशा में चौकोर गमले में लगाएं।

सावन पूर्णिमा पर करें दान
सावन पूर्णिमा के दिन गरीब-जरूरतमंद लोगों को अनाज दान करें। गेहूं, दाल, चावल जो भी आपकी सामर्थ्‍य हो, दान करें। इससे भगवान शिव की कृपा मिलता है और खूब पुण्य मिलता है। घर में सुख-समृद्धि और धन आता है।

शिवलिंग पर अर्पित करें शमी पत्र और काले तिल
सावन में प्रतिदिन शिवलिंग पर जलाभिषेक करते समय जल में थोड़े काले तिल मिले शमी पत्र और बेलपत्र अर्पित करें।

पढ़ें :- 29 जुलाई 2026 का राशिफल: तुला, वृश्चिक और मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन है खास

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...