HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan Vastu Tip :  सावन में घर के प्रवेश द्वार पर लगाएं ये पौधे, तरक्की होने लगेगी

Sawan Vastu Tip :  सावन में घर के प्रवेश द्वार पर लगाएं ये पौधे, तरक्की होने लगेगी

हिंदू धर्म में सावन माह को बहुत पवित्र माना जाता है। इस माह में वास्तु के नियमों का पालन करने से घर परिवार की तरक्की होती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sawan Vastu Tip : हिंदू धर्म में सावन माह को बहुत पवित्र माना जाता है। इस माह में वास्तु के नियमों का पालन करने से घर परिवार की तरक्की होती है। वास्तु के अनुसार भगवान भोले नाथ की प्रिय वनस्पतियों को सावन माह में लगाने से महादेव की कृपा परिवार पर बरसने लगती है। आइये जानते है इस पवित्र मास में किस प्रकार के पौधों को लगाने भगय का द्वार खुल जाता है।

पढ़ें :- Astro Tips : गाय को खिलाएं आटे में गुड़ मिलाकर , धन की समस्या दूर हो जाती है

बेल पत्र का पौधा
सावन के महीने में बेल का पेड़ लगाना बहुत शुभ माना जाता है। महादेव की पूजा में बेलपत्र चढ़ाया जाता है। बेल का पौधा घर में लगाने से वास्तु दोष समाप्त हो जाते हैं। जिस घर के सामने बेलपत्र का पौधा होता है वहां कभी भी पैसों की तंगी नहीं रहती है।

तुलसी का पौधा
इस मास में आंगन में तुलसी का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। घर की सुख-शांति और सुख-समृद्धि के लिए नियमित रूप से तुलसी के पौधे की पूजा करें।

केले का पेड़
सावन की एकादशी पर घर के पीछे केले का पेड़ लगाना शुभ समझा जाता है। इसे कभी भी घर के सामने की ओर नहीं लगाना चाहिए। दांपत्य जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए नियमित रूप से केले के पौधे में जल डालें।

शमी का पौधा
श्रावण मास में शनिवार को शमी का पौधा लगाया जा सकता है। इसे घर के मुख्य द्वार के बाईं ओर लगाना शुभ माना जाता है।

पढ़ें :- Durva Ghas Ki Pattiyan : गणेश जी को प्रिय हैं ये पत्ते , अर्पित करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है

पीपल का पौधा
सावन के महीने में आप पीपल  पौधा भी लगा सकते हैं। इसे रोजाना जल देने और परिक्रमा करने से संतान संबंधी दोष या समस्या नष्ट हो जाती हैं। शनिवार के दिन शाम के समय पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपके साथ होने वाली दुर्घटनाओं की संभावना कम हो जाती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...