1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. School Closed : भारी बारिश की चेतावनी के बाद यूपी के इस जिले में नर्सरी से 12वीं तक स्कूलों में 12 सितंबर को अवकाश घोषित

School Closed : भारी बारिश की चेतावनी के बाद यूपी के इस जिले में नर्सरी से 12वीं तक स्कूलों में 12 सितंबर को अवकाश घोषित

मौसम विभाग की पूर्व चेतावनी के अनुसार भारी वर्षा की सम्भावना को देखते हुए जनपद आगरा के सभी बोर्ड के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।

By santosh singh 
Updated Date

आगरा। मौसम विभाग की पूर्व चेतावनी के अनुसार भारी वर्षा की सम्भावना को देखते हुए जनपद आगरा के सभी बोर्ड के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी  ने 11सितंबर से निरंतर हो रही वर्षा और 12 सितंबर गुरुवार को मौसम विभाग की पूर्व चेतावनी के अनुसार भारी वर्षा की सम्भावना के दृष्टिगत जनपद आगरा के सभी बोर्ड के विद्यालयों में 12 सितंबर  गुरुवार का अवकाश घोषित किया है।जिलाधिकारी ने अपने आदेश में समस्त सरकारी/गैरसरकारी/प्राइवेट मिशनरीज इत्यादि विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक में  12 सितंबर को अवकाश घोषित किया जाता है।

पढ़ें :- मुरादाबाद के दिग्गज नेता राजीव चन्ना समाजवादी पार्टी में हुए शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

विद्यालयों द्वारा यथासम्भव ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जा सकता है। इंटरनल स्कूल एग्जाम /प्रैक्टिकल आदि को परिवर्तित कर दिया जाए, जिसकी सूचना सभी छात्रों/अभिभावकों को स्कूल प्रबन्धन द्वारा अपने स्तर से देना सुनिश्चित किया जाए।

शिक्षकगण विद्यालय प्रबन्धन के निर्देशानुसार कार्य करेंगे।उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन किया जाना सुनिश्चित किया जाए। इस आदेश की प्रमाणिकता को जनपद की वेबसाइट www.agra.nic.in पर चेक किया जा सकता है।

पढ़ें :- दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...