1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनौली में एसडीएम के नेतृत्व में छापेमारी — भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद, कस्बे में मचा हड़कंप

सोनौली में एसडीएम के नेतृत्व में छापेमारी — भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद, कस्बे में मचा हड़कंप

सोनौली में एसडीएम के नेतृत्व में छापेमारी — भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद, कस्बे में मचा हड़कंप

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भारत-नेपाल सीमा पर स्थित अंतरराष्ट्रीय कस्बा सोनौली में बुधवार दोपहर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध पटाखों का भंडाफोड़ हुआ। यह छापेमारी उप जिलाधिकारी (एसडीएम) नौतनवा नवीन कुमार और क्षेत्राधिकारी (सीओ) अंकुर गौतम के नेतृत्व में की गई। इस दौरान नगर पंचायत सोनौली के अधिशासी अधिकारी राहुल यादव समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

पढ़ें :- अचानक 'अरबपति' बना बिहार का गरीब परिवार, खाते में अरबों का बैलेंस देख उड़े होश, जानें क्या है पूरा सच

सूत्रों के अनुसार, प्रशासन को लगातार सूचना मिल रही थी कि सोनौली कस्बे में कुछ दुकानदार भारी मात्रा में पटाखों को अवैध रूप से भंडारित कर रखे हैं। ये पटाखे न केवल स्थानीय बाजार में बेचे जा रहे थे, बल्कि इनकी तस्करी नेपाल तक किए जाने की भी जानकारी मिली थी।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए बुधवार दोपहर प्रशासनिक टीम ने एसएसबी रोड स्थित एक कटरे में छापा मारा, जहां से भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए गए। मौके पर मौजूद टीम ने सभी पटाखों को तत्काल जब्त कर लिया।

इस कार्रवाई से पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि अन्य दुकानदार भी अब अपने-अपने गोदामों से पटाखे हटाने में जुटे हैं ताकि कार्रवाई से बचा जा सके।

इस संबंध में उप जिलाधिकारी नौतनवा नवीन कुमार ने बताया —

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Theft Case : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, यूपी सरकार व ट्रस्ट से जवाब मांगा, SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

“लगातार सूचना मिल रही थी कि सोनौली कस्बे में अवैध रूप से पटाखे रखे गए हैं। शासन का स्पष्ट आदेश है कि आबादी वाले क्षेत्र में न तो पटाखों का भंडारण किया जाए और न ही बिक्री की जाए। इसी के तहत यह कार्रवाई की गई है। भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए हैं।”

 

 

 

 

पढ़ें :- मेरठ में 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, पति और बेटा हिरासत में

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...