1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. उज्जैन में द्वितीय वैश्विक आध्यात्मिक पर्यटन सम्मेलन ‘रूह Mantic’ का आगाज

उज्जैन में द्वितीय वैश्विक आध्यात्मिक पर्यटन सम्मेलन ‘रूह Mantic’ का आगाज

मध्यप्रदेश में आज ग्लोबल आध्यात्मिक पर्यटन सम्मेलन 'रूह Mantic' की शुरुआत हो रही है।यह कार्यक्रम एमपी के विकास को बढ़वा देगा। जिससे प्रदेश के विकास में भारी प्रगति होगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ-साथ केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शामिल हुए।

By Sudha 
Updated Date

उज्जैन। मध्यप्रदेश में आज ग्लोबल आध्यात्मिक पर्यटन सम्मेलन ‘रूह Mantic’ की शुरुआत हो रही है।यह कार्यक्रम एमपी के विकास को बढ़वा देगा। जिससे प्रदेश के विकास में भारी प्रगति होगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ-साथ केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शामिल हुए। उन्होंने सबसे पहले प्रदेशवासियों को श्रीगणेश चतुर्थी की बधाई दी और गणपति को नमन किया। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखवात ने मध्य प्रदेश में बढ़ते पर्यटन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कभी राजस्थान के टूरिज्म सेक्टर में सबसे अच्छी निवेश नीति थी लेकिन आज मध्यप्रदेश ने राजस्थान को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीं ‘रूह Mantic’ समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि विश्व में अनेक संस्कृतियों का जन्म हुआ, लेकिन भारतीय संस्कृति आज भी जीवंत है। हमारी संस्कृति ने 2000 साल तक आक्रमण झेला, 200 साल की गुलामी झेली, लेकिन आज भारतीय संस्कृति समृद्ध है।

पढ़ें :- “सेवा भारती ने स्कूली बच्चों में जगाई जागरूकता—बाल विवाह रोकने का दिया सशक्त संदेश”

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। उन्होंने कहा कि आज से ढाई हजार साल पहले दुनिया में जब मानव अपना वजूद खोज रहा था, तब भारत में तीर्थाटन की परंपरा थी। आदि शंकराचार्य ने केरल से पर्सिया तक 24 हजार किलोमीटर की यात्रा कर भारतीय संस्कृति से दुनिया का परिचय कराया ​था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...