HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. ‘सीक्रेट बात हुई है, खेल होगा, सरकार बनाएंगे, तेज प्रताप के दावे के बाद बिहार की राजनीति हुई गर्म

‘सीक्रेट बात हुई है, खेल होगा, सरकार बनाएंगे, तेज प्रताप के दावे के बाद बिहार की राजनीति हुई गर्म

राजद की इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) के शामिल होने के बाद सियासी पारा गर्म हो गया है। नीतीश (Nitish Kumar)के इफ्तार में शामिल होने के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। इन कयासों के बी राजद नेता और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने इसे और ज्यादा हवा दे दी है। उन्होंने दावा किया कि, 'सीक्रेट बात हुई है, खेल होगा, सरकार बनाएंगे।'

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। राजद की इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) के शामिल होने के बाद सियासी पारा गर्म हो गया है। नीतीश (Nitish Kumar)के इफ्तार में शामिल होने के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। इन कयासों के बी राजद नेता और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने इसे और ज्यादा हवा दे दी है। उन्होंने दावा किया कि, ‘सीक्रेट बात हुई है, खेल होगा, सरकार बनाएंगे।’

पढ़ें :- बिहार में हमारी सरकार बनते ही जातिगत जनगणना कराई जाएगी, हम इसके लिए हैं पूरी तरह से प्रतिबद्ध : जिगनेश मेवानी

तेज प्रताप (Tej Pratap Yadav) के इन दावों के बाद बिहार में जल्द ही उल्टफेर की संभावनाएं जताई जा रही हैं। हालांकि, पहले तेजस्वी यादव भी दावा कर चुके हैं कि बिहार में ‘खेला होबे’। दरअसल, शुक्रवार को राजद ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। इस इफ्तार पार्टी में कई बड़े चेहरे शामिल हुए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) भी इस आयोजन में शामिल हुए। नीतीश (Chief Minister Nitish Kumar) के इस आयोजन में शामिल होने के बाद ही बिहार की राजनीति गर्म हो गई। उधर, तेज प्रताप यादव के दावे के बाद शनिवार को नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ने कहा कि, इफ्तार पार्टी में कई लोगों को बुलाया गया था।

इसका राजनीति से क्या संबंध है? राबड़ी देवी के आवास पर हुई पार्टी को लेकर उन्होंने कहा कि हमने भी इफ्तार पार्टी की थी और इसमें सभी को आमंत्रित किया था। बता दें कि, 2015 के विधानसभा चुनाव में बिहार में जदयू, राजद और कांग्रेस का महागठबंधन बना था। इसमें महागठबंधन की बड़ी जीत भी हुई थी। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री भी बने थे। हालांकि, 2017 में उन्होंने गठबंधन का साथ छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया था।

 

पढ़ें :- Video : ट्रेन के सामने महिला ने लगाई छलांग, लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए लगाया इमरजेंसी ब्रेक, उसके बाद जो हुआ वह देख सब हैरान

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...