1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रामनगरी अयोध्या की सुरक्षा होगी अभेद्य ,अब NSG की यूनिट  के ब्लैक कैट कमांडो किए जाएंगे तैनात 

रामनगरी अयोध्या की सुरक्षा होगी अभेद्य ,अब NSG की यूनिट  के ब्लैक कैट कमांडो किए जाएंगे तैनात 

राम मंदिर (Ram Mandir) के चलते पूरी दुनिया में अयोध्या की विश्व पटल पर विशेष पहचान बन चुकी है। ऐसे में इसकी सुरक्षा में केंद्र की मोदी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। इसी कड़ी में अब रामनगरी में एनएसजी (National Security Guard) हब बनेगा।

By santosh singh 
Updated Date

अयोध्या। राम मंदिर (Ram Mandir) के चलते पूरी दुनिया में अयोध्या की विश्व पटल पर विशेष पहचान बन चुकी है। ऐसे में इसकी सुरक्षा में केंद्र की मोदी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। इसी कड़ी में अब रामनगरी में एनएसजी (National Security Guard) हब बनेगा। ताकि आतंकी खतरे तुरंत निपटा जा सके। एनएसजी (NSG) के ब्लैक कैट कमांडो (Black Cat Commandos) अयोध्या में बनने वाले हब में तैनात होंगे।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

गृह मंत्रालय (Home Ministry) सूत्रों ने बताया कि NSG को अयोध्या में आतंकवाद विरोधी और अपहरण रोधी अभियानों का विशिष्ट दायित्व सौंपा जाएगा, जिसका काम NSG बखूबी कर रही है। सरकार अयोध्या में एनएसजी (NSG)  हब बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। गौरतलब है कि अयोध्या स्थित राम मंदिर (Ram Mandir)  की सुरक्षा व्यवस्था को और चाक चौबंद करने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में अब NSG की यूनिट अयोध्या में तैनात की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि अयोध्या की सुरक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए ब्लैक कैट कमांडो तैनात किए जाएंगे।

मालूम हो कि अभी तक राम मंदिर (Ram Mandir)  की सुरक्षा में तैनात PAC के जवानों को हर दो महीने में बदल दिया जाता है। राम मंदिर (Ram Mandir)  की सुरक्षा में पीएसी की 8 कंपनी यूपी एसएसएफ को दी गई हैं। एटीएस (ATS) की यूनिट भी अयोध्या में मौजूद रहती है।

CRPF को सौंपी जा सकती है NSG के पास मौजूद VVIP लोगों की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फिलहाल VIP सुरक्षा में तैनात NSG की VIP सिक्योरिटी यूनिट से ये ज़िम्मेदारी पूरी तरह से वापस लेकर इसे CRPF की VIP सिक्योरिटी यूनिट को सौंपने की तैयारी चल रही है। पार्लियामेंट की सिक्योरिटी ड्यूटी से मुक्त होने के बाद CRPF के पार्लियामेंट ड्यूटी ग्रुप (PDG) को अब VIP सुरक्षा में तैनात किया जा सकता है। इसे लेकर गृह मंत्रालय में कई राउंड की बैठकें हो चुकी हैं, और जल्द ही इस पर फैसला भी लिया जा सकता है। NSG इस वक्त 9 VIP को सुरक्षा दे रही है। NSG की वीआईपी सिक्योरिटी यूनिट, स्पेशल रेंजर ग्रुप (SRG) की ड्यूटी, पूरी तरह से सीआरपीएफ (CRPF) की वीआईपी सिक्योरिटी इकाई को सौंप देने का प्लान है। एनएसजी को उसके मूल काम यानी आतंकवाद विरोधी और अपहरण रोधी अभियानों का विशिष्ट दायित्व सौंपा जाएगा, जिसका काम NSG अभी बखूबी कर रही है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...