1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. तीज पर सेवा भारती का अनूठा सेवा अभियान, माताओं-बहनों के हाथों में सजी निःशुल्क मेहंदी

तीज पर सेवा भारती का अनूठा सेवा अभियान, माताओं-बहनों के हाथों में सजी निःशुल्क मेहंदी

तीज पर सेवा भारती का अनूठा सेवा अभियान, माताओं-बहनों के हाथों में सजी निःशुल्क मेहंदी

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: सनातन संस्कृति के पावन तीज पर्व के अवसर पर सेवा भारती महराजगंज की ओर से रविवार को नौतनवा नगर की माताओं और बहनों के लिए निःशुल्क मेहंदी शिविर का आयोजन किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय, नौतनवा में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

पढ़ें :- वाराणसी के प्राईवेट मेडिकल कॉलेज में, AIIMS से पढ़े 40 वर्षीय यूरोलॉजिस्ट ने एनेस्थीसिया का ओवरडोज लेकर दी जान!

शिविर में सरस्वती शिशु मंदिर की प्रशिक्षित छात्राओं ने माताओं और बहनों के हाथों पर आकर्षक एवं सुंदर मेहंदी रचाई। मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। छात्राओं की कला और सेवा भावना ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने सेवा भारती के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि तीज पर्व हमारी सनातन संस्कृति में सुहाग, उमंग और खुशियों का प्रतीक है। ऐसे पावन अवसर पर माताओं और बहनों के लिए निःशुल्क मेहंदी सेवा उपलब्ध कराना सेवा भारती का सराहनीय और अभिनंदनीय प्रयास है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सेवा भारती महराजगंज के पदाधिकारियों को बधाई दी।

विधायक ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं से नई पीढ़ी को जोड़ने वाले ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। वहीं, छात्राओं द्वारा अपनी कला के माध्यम से महिलाओं की सेवा करना कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि रही।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर किशोर मद्देशिया ने मेहंदी शिविर में अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए निःशुल्क सेवा देने वाली सभी छात्राओं को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। इससे छात्राओं में भी उत्साह देखने को मिला।

पढ़ें :- ‘खटिक समाज गर्जना सम्मेलन’: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले-खटीक समाज के वीरों ने भारत की सनातन और शाश्वत सभ्यता की रक्षा की

कार्यक्रम का संचालन अजय सिंह, प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर ने किया। अध्यक्षता निर्मल शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में दिलीप लखानी (संरक्षक, सेवा भारती) एवं राजा राम जायसवाल मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में किशोर मद्देशिया, शिव सदन सहित सेवा भारती के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगर की माताएं और बहनें उपस्थित रहीं। तीज के रंग और मेहंदी की खुशबू से सरस्वती शिशु मंदिर परिसर पूरे दिन उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...