1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा में सात दिवसीय महाकाली पूजा संपन्न: मंदिर से बाईपास तक नंगे पांव धार चढ़ाती रहीं महिलाएं, बरम बाबा को जेवनार अर्पित

नौतनवा में सात दिवसीय महाकाली पूजा संपन्न: मंदिर से बाईपास तक नंगे पांव धार चढ़ाती रहीं महिलाएं, बरम बाबा को जेवनार अर्पित

नौतनवा में सात दिवसीय महाकाली पूजा संपन्न: मंदिर से बाईपास तक नंगे पांव धार चढ़ाती रहीं महिलाएं, बरम बाबा को जेवनार अर्पित

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा में ज्येष्ठ मास पूर्णिमा को सात दिवसीय महाकाली पूजा का समापन हुआ। पूजा के दौरान नगर की महिलाएं पुराना नौतनवा स्थित मां काली मंदिर से नंगे पांव बाईपास तक जाकर धार चढ़ाती रहीं।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

मंदिर के पुजारी बाल किशुन ने बताया कि यह परंपरा नौतनवा नगरवासियों के कल्याण के लिए वर्षों से चली आ रही है। नवयुवक सेवा समिति मां काली मंदिर के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मद्धेशिया के अनुसार यह पूजा मालिन के नेतृत्व में की जाती है। इसका उद्देश्य नगर में सुख-शांति और जनकल्याण है।

कार्यक्रम में नगर चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी और भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल को मंदिर कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर गोपाल लोहिया, पंकज उपाध्याय, अमित जायसवाल, विनोद जायसवाल, मनोज जायसवाल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। साथ ही रामरती देवी, रिंकी देवी, पुष्पा देवी, शारदा देवी, सरिता देवी, आशा देवी और संगीता जायसवाल सहित हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा में भाग लिया।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...