1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को सताया बड़ी अनहोनी का डर, कहा- ‘दुनिया परमाणु हथियारों के ढेर पर …’

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को सताया बड़ी अनहोनी का डर, कहा- ‘दुनिया परमाणु हथियारों के ढेर पर …’

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) बेहतरीन एक्टर के साथ अच्छे राइटर भी हैं। वह अक्सर ब्लॉग के जरिए अपनी फीलिग्ंस और अनुभव को फैंस के साथ शेयर करते हैं। उन्होंने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में परमाणु हथियार लेकर दुख जताया है। अपनी पोस्ट में लिखा है कि ‘परमाणु हथियार’ को लेकर उनका मन अशांत हो जाता है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) बेहतरीन एक्टर के साथ अच्छे राइटर भी हैं। वह अक्सर ब्लॉग के जरिए अपनी फीलिग्ंस और अनुभव को फैंस के साथ शेयर करते हैं। उन्होंने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में परमाणु हथियार लेकर दुख जताया है। अपनी पोस्ट में लिखा है कि ‘परमाणु हथियार’ को लेकर उनका मन अशांत हो जाता है। पूरी दुनिया परमाणु हथियारों के ढेर पर बैठी है। ‘जागृति’ के एक गाने को याद करते हुए उन्होंने खुलासा किया कि यही वह फिल्म है जो उन्होंने देखी है।

पढ़ें :- Bhooth Bangla Trailer : 'भूत बंगला' का ट्रेलर रिलीज, अपने पुराने अंदाज में लौट आए हैं अक्षय कुमार

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने ब्लॉग में लिखा कि अशांत मन और विचार का एक दिन… जिस दुनिया में हम रहते हैं, वह परमाणु हथियारों के ढेर पर बैठी है। किसी देश का नाम लिए बिना, उन्होंने लिखा कि दुनिया को खत्म कर दो’… ये मेरे शब्द नहीं, बल्कि शक्तिशाली राष्ट्र के एक नेता के शब्द हैं। अगर इसे छोड़ा जाय तो यह दुनिया को उड़ाने की क्षमता रखता है।

अमिताभ बच्चन को सताया डर

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) आगे ने लिखा, “संभावनाएं, गलतियां… एक गलत दिशा शुरू कर सकती है और इसका परिणाम। निश्चित रूप से किसी इंसान का निर्णय होगा। चाहे गलती से हो या किसी और वजह से एक और युद्ध की स्थिति में ऐसा होने का डर रहेगा। यह सब किया जा सकता है।

इलाहाबाद में  अमिताभ बच्चन ने देखी थी ये पहली फिल्म

पढ़ें :- 83 की उम्र में भी ‘वर्क मशीन’ अमिताभ बच्चन, फिल्मों से लेकर KBC तक फुल ऑन एक्टिव

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने साल 1954 में आई फिल्म ‘जागृति’ के गाने ‘हम लाये हैं तूफान से’ का जिक्र किया। इस गाने को मोहम्मद रफी ने गाया था। अमिताभ ने कहा कि यह गाना आज भी सच है। उन्होंने लिखा,”और 1954 में फिल्म ‘जागृति’ का वह गाना, पहली हिंदी फिल्म जो मैंने इलाहाबाद में देखी थी और ये शब्द 2024 में हम जो चर्चा करते हैं, बिल्कुल सच लगते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...