1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Shahjahanpur News : लाला काशीनाथ सेठ ज्वैलर्स के शोरूम में 48 घंटों से जारी है आयकर विभाग का छापा

Shahjahanpur News : लाला काशीनाथ सेठ ज्वैलर्स के शोरूम में 48 घंटों से जारी है आयकर विभाग का छापा

यूपी (UP) के शाहजहांपुर जिले (Shahjahanpur District) में लाला काशीनाथ सेठ ज्वैलर्स के चौक क्षेत्र स्थित शोरूम (Lala Kashinath Seth Jewelers Showroom) में शनिवार को भी आयकर विभाग (Income Tax Department) की टीम जांच करती रही। बताया जा रहा है कि टीम के दो सदस्य सुबह वाहन से कहीं गए हैं।

By santosh singh 
Updated Date

शाहजहांपुर। यूपी (UP) के शाहजहांपुर जिले (Shahjahanpur District) में लाला काशीनाथ सेठ ज्वैलर्स के चौक क्षेत्र स्थित शोरूम (Lala Kashinath Seth Jewelers Showroom) में शनिवार को भी आयकर विभाग (Income Tax Department) की टीम जांच करती रही। बताया जा रहा है कि टीम के दो सदस्य सुबह वाहन से कहीं गए हैं। शेष 19 सदस्य अब भी जांच कर रहे हैं। अभी तक टीम की ओर से छापे के संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

पढ़ें :- Delhi Minor Rape-Murder Case : प्रियंका गांधी बोलीं- देश में महिला सुरक्षा के लिए कोई ज़िम्मेदारी लेने को तैयार ही नहीं

आयकर विभाग के 21 सदस्यों की टीम ने गुरुवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे चौक स्थित लाला काशीनाथ सेठ ज्वैलर्स (Lala Kashinath Seth Jewelers) के प्रतिष्ठान में छापा मारा था। तब से लेकर अब तक प्रतिष्ठान का मुख्य दरवाजा बंद है। बीच-बीच में सुरक्षाकर्मी या कुछ लोग बाहर निकलते हैं और फिर अंदर चले जाते हैं। शनिवार सुबह आयकर विभाग (Income Tax Department)  की टीम के दो सदस्य बाहर निकले और एक वाहन में बैठकर कहीं चले गए। बाकी टीम अंदर अब भी जांच कर रही है।

सर्राफा कारोबारियों ने दुकानें रखीं बंद

पिछले 48 घंटों से आयकर विभाग (Income Tax Department)  की टीम अभिलेखों और स्टॉक की जांच में जुटी हुई है। आयकर अधिकारियों की मौजूदगी के कारण क्षेत्र के सर्राफा बाजार (Bullion Market) में कई अफवाहें उड़ रहीं हैं। कई सर्राफा कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद कर रखीं हैं। छापे में अभी तक आयकर विभाग (Income Tax Department) को क्या हासिल हुआ है? इस पर टीम की ओर से कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।

लंबे समय से चल रही जांच से यह माना जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम चौंकाने वाला खुलासा कर सकती है। स्थानीय स्तर पर किसी विभागीय अधिकारी के पास छापे से संबंधित जानकारी नहीं है। छापे की कार्रवाई कब तक जारी रहेगी, इसको लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।

पढ़ें :- अब तक भाजपा राजनीति का अपराधीकरण कर रही थी अब ‘अधिकारीकरण’ कर रही है : अखिलेश यादव

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...