HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shakun Shastra: माथे पर तिलक लगाने के लिए सुगंधित द्रव्यों का प्रयोग होता है, जानिए तिलक की महिमा

Shakun Shastra: माथे पर तिलक लगाने के लिए सुगंधित द्रव्यों का प्रयोग होता है, जानिए तिलक की महिमा

माथे पर चंदन लगाना हिंदू धर्म की बहुत पुरानी परंपरा है। सदियों से सनातन जीवन शैली का अनुसरण करने वाले लोग इस धार्मिक मान्यताओं का पालन करते आ रहे है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shakun Shastra : माथे पर चंदन लगाना हिंदू धर्म की बहुत पुरानी परंपरा है। सदियों से सनातन जीवन शैली का अनुसरण करने वाले लोग इस धार्मिक मान्यताओं का पालन करते आ रहे है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विभिन्न देवी देवताओं के प्रति समर्पित लोग अलग -अलग रंग के तिलक माथे पर लगाते है।

पढ़ें :- 04 मई 2024 का राशिफलः शनिवार के दिन इन राशि के लोगों की आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे

सफेद , लाल, केसरिया ,पीला , काला रंग का तिलक माथे पर लगाया जाता है। माथे पर अलग -अलग तरह की आकृति का तिलक लगाने की परंपरा है। भक्त अपने देवता  के अनुसार तिलक लगाते है। तिलक गोल,चपटा ,लंबा और पूरे माथे पर लगाया जाता है। विभिन्न सुगंधित द्रव्यों का प्रयोग तिलक लगाने के लिए किया जाता है। तिलक लगाने के वैज्ञानिक कारण भी प्रकाश में आए है। माथे पर भस्म का तिलक लगाने से ब्रह्मरंध्र और आज्ञा चक्र जागृत होता है। हर शुभ कार्य से पहले तिलक लगाया जाता था।

चन्दन को तिलक लगाने का मंत्र
चंदनस्य महतपुण्यं पवित्रं पाप नाशनम |
आपदं हरति नित्यं लक्ष्मी तिष्ठति सर्वदा ।।
कान्ति लक्ष्मीं धृति सौख्यं सौभाग्यमतुलं बलम् ।
ददातु चन्दनं नित्यं सततं धारयाम्यहम् ।।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...