1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महाकुंभ के शिविर में लगी आग पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने दी पहली प्रतिक्रिया, अब क्या कहें कुछ नहीं

महाकुंभ के शिविर में लगी आग पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने दी पहली प्रतिक्रिया, अब क्या कहें कुछ नहीं

यूपी के प्रयागराज, महाकुंभ में बुधवार, 5 फरवरी को सेक्टर 12 स्थित शिविर में आग लग गई।यह शिविर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का था। आग लगने की घटना पर उनके अनुयायियों ने साजिश की आशंका जताई थी।

By santosh singh 
Updated Date

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज, महाकुंभ में बुधवार, 5 फरवरी को सेक्टर 12 स्थित शिविर में आग लग गई।यह शिविर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का था। आग लगने की घटना पर उनके अनुयायियों ने साजिश की आशंका जताई थी।

पढ़ें :- गोल्डन टेंपल में अरदास करने पहुंची सारा अली खान फफक-फफक कर रोने लगी; आयुष्मान खुराना भी रह गए हैरान

अब इस पर खुद शंकराचार्य ने प्रतिक्रिया दी है। शंकराचार्य ने कहा कि देखिए अब क्या कहें कुछ नहीं।फिलहाल आग लग गई थी। अचानक लगी एक जगह पर। वहां बुझाने लगे तो दूसरी जगह लग गई। काबू पा लिया गया। भगवान की दया से कोई हानि नहीं हुई।

पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे पर शंकराचार्य ने कहा ‘यह एक धार्मिक स्थल है और यहां धार्मिकता पर जोर दिया जाता है। अगर यहां राजनीति की गई तो इसके अच्छे परिणाम नहीं निकलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आए स्नान किया। अच्छा किया और तो हमको जानकारी नहीं है।

बता दें शंकराचार्य के शिविर में बुधवार को आग लग गई थी। एक जगह जब तक आग बुझती तब तक दूसरी जगह भी लग गई। उनके अनुयायियों ने दावा किया कि इसके पीछे कोई साजिश है। मंगलवार रात भी पार्किंग वाली जगह पर आग लग गई थी।

पढ़ें :- UP Election 2027 : मौलाना सैफ अब्बास का अखिलेश और ओवैसी पर तीखा वार, बोले-34 साल से मुसलमानों को ठग रही है सपा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...