HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Shinzo Abe Shot : शिंजो आबे को गोली मारने वाला शख्स जानें कौन है, घटना को अंजाम देने के बाद क्यों वहीं खड़ा रहा? देखें घटना का वीडियो

Shinzo Abe Shot : शिंजो आबे को गोली मारने वाला शख्स जानें कौन है, घटना को अंजाम देने के बाद क्यों वहीं खड़ा रहा? देखें घटना का वीडियो

Shinzo Abe Shot : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को शुक्रवार को गोली मार दी गई है। ये घटना उस वक्त हुई जब आगे जापान के नारा शहर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। घटना को अंजाम देने वाले संदिग्ध शख्स को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। हमलावर ने पूर्व पीएम को पीछे से गोली मारी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Shinzo Abe Shot : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Former Japanese Prime Minister Shinzo Abe) को शुक्रवार को गोली मार दी गई है। ये घटना उस वक्त हुई जब आगे जापान के नारा शहर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। घटना को अंजाम देने वाले संदिग्ध शख्स को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। हमलावर ने पूर्व पीएम को पीछे से गोली मारी। द जापान टाइम्स (The Japan Times) की रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर पूर्व पीएम को गोली मारने के बाद भी वहीं खड़ा रहा। पुलिस ने उसके पास से बंदूक भी बरामद कर ली है।

पढ़ें :- पटना के स्कूल में मिली 4 साल के बच्चे की लाश; गुस्साए लोगों ने तोड़-फोड़ के बाद लगाई आग

पहले जानिए घटना के वक्त क्या कर रहे थे पूर्व पीएम?

द जापान टाइम्स की रिपोर्ट (The Japan Times Report)के अनुसार पूर्व पीएम शिंजे आबे शुक्रवार सुबह 11:30 बजे नारा शहर में काउंसलर चुनाव के लिए भाषण दे रहे थे। यह रैली नारा शहर के यमातोसैदाईजी स्टेशन (Yamatosaidaiji Station) के पास आयोजित की गई थी। पुलिस के मुताबिक दो गाली चली है। इसमें कुछ और लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूर्व पीएम शिंजे आबे (Prime Minister Shinzo Abe) को पीठ में गोली लगी है।

10 मिनट के अंदर मारी गोली

द जापान टाइम्स (The Japan Times Report) के रिपोर्ट योमिउरी शिंबुन घटना के वक्त मौके पर ही थे। उन्होंने मीडिया को बताया कि पूर्व पीएम शिंजे आबे (PM Shinze Abe) कार्यक्रम स्थल पर 11 बजकर 20 मिनट पर पहुंचे थे। जैसे ही वह लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (Liberal Democratic Party) के काउंसलर उम्मीदवार का परिचय देने लगे, पीछे से एक युवक ने फायर कर दी। उस वक्त तेज आवाज सुनाई थी। उस युवक के पास लंबी ट्यूब जैसा कोई हथियार था।

15 मिनट बाद पहुंचा एंबुलेंस

जापान के पत्रकार योमिउरी शिंबुन के अनुसार, पूर्व पीएम को गोली लगने के 15 मिनट बाद वहां एंबुलेंस पहुंची। जिसके जरिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। तब तक काफी खून बह गया था। बताया जाता है कि आबे की हालत बहुत नाजुक है। दिल ने भी काम करना बंद कर दिया है। आबे की उम्र 67 साल की है। वह पहले से ही गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं।

पढ़ें :- 'BJP वालों से ख़ास गुज़ारिश है इस घटना पे राजनीति न करें,' बदसलूकी मामले में स्वाति मालीवाल ने दी नसीहत

हमलावर गोली मारने के बाद भी क्यूं वहीं खड़ा रहा?

द जापान टाइम्स की रिपोर्ट (The Japan Times Report)  के अनुसार, शिंजे आबे को गोली मारने वाले संदिग्ध आरोपी का नाम तेत्सुया यामागामी है। उसकी उम्र 41 साल है। वह नारा शहर का ही रहने वाला है। पुलिस अभी उससे पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि वह जापान के समुद्री सेना का पूर्व सैनिक रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद भी वह मौके पर ही खड़ा रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह जानता था कि अगर मौके से भागने की कोशिश करेगा तो पुलिस उसे गोली मार देगी। इसलिए वह भागने की बजाय मौके पर ही खड़ा रहा।

हमलावार की पहचान तेत्सुया यामागामी के रूप में हुई

शिंजो आबे (Shinzo Abe) पर हमला करने वाले ग्रे टी-शर्ट पहने 41 वर्षीय संदिग्ध व्यक्ति को मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने काबू कर लिया और हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने उसके पास से एक बंदूक भी बरामद की है, जिससे शिंजो आबे (Shinzo Abe) को गोली मारी गई थी। बाद में संदिग्ध की पहचान नारा निवासी तेत्सुया यामागामी (Tetsuya Yamagami) के रूप में हुई है।

पढ़ें :- INDIA गठबंधन प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी पहुंचे बैजू यादव के सोनौली कार्यालय,बैठक

मीडिया को जानकारी देते हुए मुख्य कैबिनेट सचिव हिरोकाजू मात्सुनो ने कहा कि शिंजो आबे की हालत अभी नाजुक है। मात्सुनो ने कहा कि प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Prime Minister Fumio Kishida) को घटना के बारे में बता दिया गया है और वह टोक्यो लौट रहे हैं। सूचना एकत्र करने और घटनाक्रम पर नज़र रखने के लिए एक संकट प्रबंधन मुख्यालय स्थापित किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...