HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Shipwreck : ग्रीस और माल्टा के बीच डूबा जहाज, सवार थे 400 लोग,  20 से अधिक लापता

Shipwreck : ग्रीस और माल्टा के बीच डूबा जहाज, सवार थे 400 लोग,  20 से अधिक लापता

ग्रीस और माल्टा के बीच एक जहाज भूमध्य सागर में डूब गया। उसमें करीब 400 लोग सवार थे। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लापता बताए जा रहे हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shipwreck: ग्रीस और माल्टा के बीच एक जहाज भूमध्य सागर में डूब गया। उसमें करीब 400 लोग सवार थे। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लापता बताए जा रहे हैं। दरअसल, ये घटना तब हुई जब जहाज उत्तरी अफ्रीका से भूमध्य सागर पार कर रहा था। सपोर्ट सर्विस अलार्म फोन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उसने बताया कि देर रात उसे जहाज से फोन आया था कि नाव धीरे-धीरे डूब रही है।

पढ़ें :- Indonesia Flood: इंडोनेशिया में बाढ़ का कहर , अब तक 41 लोगों की मौत...17 लापता

खबरों के अनुसार, यह नाव लीबिया के टोब्रुक से रवाना हुई थी।  अधिकारियों को इस घटना के बारे में बता दिया था लेकिन समय रहते रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं किया गया। अलार्म फोन ने बताया कि नाव में ईंधन खत्म हो गया था और प्रवासी पानी निकालने के लिए बाल्टी का इस्तेमाल कर रहे थे जबकि कप्तान जहाज से कूद गया था। बता दें कि अलार्म फोन एक वेबसाइट है, जो बचाव की जरूरत में शरणार्थियों की मदद करती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...