मशहूर तंबाकू व्यापारी केके मिश्रा के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कानपुर पुलिस ने शिवम मिश्रा को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पर लगातार शिवम मिश्रा को गिरफ्तार करने का दबाव बन रहा था, जिसके बाद यद कार्रवाई की गई है। वहीं कोर्ट ने उनके ड्राइवर मोहन का सरेंडर अश्विकार कर दिया है।
कानपुर। मशहूर तंबाकू व्यापारी केके मिश्रा के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कानपुर पुलिस ने शिवम मिश्रा को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पर लगातार शिवम मिश्रा को गिरफ्तार करने का दबाव बन रहा था, जिसके बाद यद कार्रवाई की गई है। वहीं कोर्ट ने उनके ड्राइवर मोहन का सरेंडर अश्विकार कर दिया है।
कानपुर के वीआईपी रोड पर ग्वालटोली थाने के पास आठ फरवरी को एक तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी कार ने एक बाईक सहित कई लोगों को टक्कर मार दी थी। हादसे में छह लोग घायल हो गए थे। जानकारी के मुताबिक कार तंबाकू व्यापारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा चला रहे थे। दुर्घटना के बाद शिवम के सुरक्षा कर्मी उन्हे लेकर अस्पताल चले गए थे। वहीं पुलिस ने कार को जब्त कर ग्वालटोली थाने ले गई थी। पुलिस ने इस मामले में पहले लापरवाही बढ़ती थी। पुलिस ने पहले एफआईआर अज्ञात व्यक्ति के नाम पर दर्ज किया था। वहीं दबाव बढ़ने पर पुलिस ने एफआईआर में शिवम मिश्रा का नाम जोड़ा था। दुर्घटना के बाद से शिवम मिश्रा अस्पताल में भर्ती थे। गुरुवार को डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया है। इसके पहले आरोपी शिवम मिश्रा के पिता केके मिश्रा ने ग्वालटोली थाने में अपना बयान दर्ज कराया था। बयान में उन्होने बताया था कि कार उनका बेटा नहीं बल्कि ड्राइवर मोहन चला रहा था।
वहीं कोर्ट में शिवम के अधिवक्ता ने बताया कि लैंबॉर्गिनी कार ड्राइवर मोहन चला रहा था। बुधवार ड्राइवर मोहन कोर्ट में सरेंडर करने गया था। कोर्ट ने मोहन की याचिका खारिज कर दी थी और कहा था कि पुलिस की एफआईआर में उसका नाम नहीं है।