1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi Blast : उमर नबी को पनाह देने वाले शोएब को NIA ने किया गिरफ्तार

Delhi Blast : उमर नबी को पनाह देने वाले शोएब को NIA ने किया गिरफ्तार

दिल्ली ब्लास्ट केस में आय दिन नया   नया खुलासा हो  रहा है।  अब इस मामले में NIA ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच के अनुसार यह आरोपी धमाके से पहले मुख्य आतंकी उमर उन नबी का साथ दिया था और उसे छिपने की जगह और जरूरी मदद उपलब्ध करा रहा था।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

दिल्ली ब्लास्ट केस में आय दिन नया   नया खुलासा हो  रहा है।  अब इस मामले में NIA ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच के अनुसार यह आरोपी धमाके से पहले मुख्य आतंकी उमर उन नबी का साथ दिया था और उसे छिपने की जगह और जरूरी मदद उपलब्ध करा रहा था।

पढ़ें :- अल फलाह यूनिवर्सिटी पर ED की छापेमारी, मालिक और प्रबंधकों पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

आतंकी को पनाह देने का आरोप

बता दें कि  गिरफ्तार आरोपी का नाम शोएब है।  वह हरियाणा के फरीदाबाद के धौज गांव का रहने वाला है।  जांच में सामने आया है कि शोएब ने आतंकी उमर को धमाके से ठीक पहले अपने यहां छुपाया था।

लॉजिस्टिक सपोर्ट देने का आरोप
NIA ने बताया कि शोएब ने न केवल आतंकी को पनाह दी, बल्कि उसे हर तरह की लॉजिस्टिक सपोर्ट भी दी थी।  इसमें रहने की जगह, सामान और दूसरी मदद शामिल थी. इस केस में शोएब सातवां आरोपी है जिसे गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले NIA ने उमर के छह अन्य साथियों को गिरफ्तार किया था। NIA ने पहले भी इस मामले में कार बम हमलावर उमर के छह नजदीकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया था।  यह कार्रवाई केस नंबर RC-21/2025/NIA/DLI के तहत की गई है।

सामने आए चौंकाने वाला खुलासे
एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि  उमर को न केवल अपने घर में पनाह दी थी, बल्कि उसे विस्फोटक सामग्री पहुंचाने, सुरक्षित रास्ते बताने और फरार होने में भी मदद की थी।  उसकी लोकेशन और कॉल डिटेल्स की जांच से कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।  NIA को शक है कि सोयब का ताल्लुक किसी बड़े आतंकी नेटवर्क से भी हो सकता है। फिलहाल सोयब को दिल्ली लाया जा रहा है और उसे विशेष NIA अदालत में पेश किया जाएगा।

पढ़ें :- अल-फलाह विश्वविद्यालय की होनी चाहिए जांच- विनोद बंसल प्रवक्ता विश्व हिंदू परिषद

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...