1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Side effects of eating celery: अजवाइन खाने के फायदों तो आप जानते होंगे पर इससे होने वाले नुकसान को भी जान लें

Side effects of eating celery: अजवाइन खाने के फायदों तो आप जानते होंगे पर इससे होने वाले नुकसान को भी जान लें

अजवाइन सेहत के लिए फायदेमंद होती है। साथ ही शरीर की कई बीमारियों और समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इतना ही पेट की कई दिक्कतों और सर्दी जुकाम में आराम मिलता है। पर इसे खाने के कई साइड इफेक्ट्स भी होते हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Side effects of eating celery: अजवाइन सेहत के लिए फायदेमंद होती है। साथ ही शरीर की कई बीमारियों और समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इतना ही पेट की कई दिक्कतों और सर्दी जुकाम में आराम मिलता है। पर इसे खाने के कई साइड इफेक्ट्स भी होते हैं।

पढ़ें :- अल्ट्रा लिंक फ्री कॉलिंग फीचर और 5000 mAh बैटरी के साथ itel A100 भारत में लॉन्च, कीमत भी बहुत कम

अजवाइन की तासीर बहुत गर्म होती है। इसलिए इसे गर्मी के मौसम में अधिक खाने से बचना चाहिए। इससे पेट की कई समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपके मुंह में छाले हो जाते हैं, तो उस दौरान अजवाइन के सेवन से बचना चाहिए। वहीं, गर्भावस्था में भी अजवाइन का सेवन करने से बचना चाहिए। वरना इससे जच्चा और बच्चा दोनों की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

इसके अलावा किसी व्यक्ति को लिवर की समस्या है, तो उस दौरान अजवाइन का सेवन करने से बचना चाहिए वरना स्थिति और बिगड़ सकती है। बता दें कि गर्मियों में अगर अजवाइन का सेवन अधिक मात्रा में किया जाए तो दस्त, उल्टी या पेट से संबंधित समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है अजवाइन के सेवन से व्यक्ति को स्किन एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। इसलिए गर्मियों में अजवाइन का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

जिन लोगों को खाज-खुजली जैसी स्किन समस्याएं हैं, उन्हें अजवाइन का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। अजवाइन में तीखे गुण होते हैं जो खुजली और स्किन रैशेज को और बढ़ा सकते हैं। इसलिए खाज-खुजली जैसी समस्याओं से पीड़ित लोगों को अजवाइन के सेवन से पूरी तरह बचना चाहिए। अजवाइन में मौजूद कुछ रसायन रक्तचाप को बढ़ा सकते हैं। इससे ब्लड प्रेशर के मरीजों को नुकसान हो सकता है। अजवाइन का सेवन ब्लड प्रेशर हाई होने का कारण बन सकता है।

पढ़ें :- ‘मैं मोदी का करियर खत्म नहीं करना चाहता’ अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे पर प्रधानमंत्री को आगे आकर देना चाहिए जवाब : कांग्रेस
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...