1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Sidhu Moosewala’s new song poster released: मौत के बाद सिंगर सिद्धु मूसेवाला के नए गाने का पोस्‍टर रिलीज, अब तक 9 गाने हुए रिलीज

Sidhu Moosewala’s new song poster released: मौत के बाद सिंगर सिद्धु मूसेवाला के नए गाने का पोस्‍टर रिलीज, अब तक 9 गाने हुए रिलीज

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के गाने लॉक का पोस्टर रिलीज हो गया है। यह गाना 23 जनवरी को रिलीज होगा। मूसेवाला का यह साल 2025 का पहला गाना होगा। इससे पहले मूसेवाला की मौत के बाद से 9 गाने रिलीज हो चुके हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Sidhu Moosewala’s new song poster released: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के गाने लॉक का पोस्टर रिलीज हो गया है। यह गाना 23 जनवरी को रिलीज होगा। मूसेवाला का यह साल 2025 का पहला गाना होगा। इससे पहले मूसेवाला की मौत के बाद से 9 गाने रिलीज हो चुके हैं। इस गाने की प्रोड्यूसर द किड कंपनी है। जो पहले भी सिद्धू मूसेवाला के कई गाने प्रोड्यूस कर चुकी है। वहीं वीडियो नवकरण बराड़ ने किया है।

पढ़ें :- स्वरा भास्कर बोलीं-राम जन्मभूमि विवाद पर SC का फैसला सुनाने के बाद शाहरुख, आमिर, सलमान खान समेत अपने सभी मुस्लिम दोस्तों से मांगी थी माफी

दोनों के पेज पर उक्त गाने का पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है। प्रोड्यूसर द किड ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- चारों तरफ देखो, हम लीडर हैं। हम जो भी करेंगे, वो हम देखेंगे और बाकी सब भी वैसा ही करने की कोशिश करेंगे।


पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई 2022 को कर दी गई। मूसेवाला को लॉरेंस गैंग के कुछ हमलावरों ने गोली मार दी थी। तब से उनके प्रशंसक और परिवार के सदस्य न्याय की मांग कर रहे हैं और जब भी उनका कोई नया गाना आता है, तो प्रशंसकों को लगता है कि ‘सिद्धू वापस आ गया है’।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...