सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार, 6 अप्रैल को शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट आई।
Silver Gold Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार, 6 अप्रैल को शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट आई। MCX में सोने की कीमत में शुरुआती कारोबार के दौरान ₹ 1,400 या लगभग 1% की गिरावट आई और यह ₹ 1,48,298 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई ।
इस बीच, MCX में कारोबार शुरू होने के कुछ ही समय बाद चांदी की कीमत (Silver Price) में आज 2,800 रुपये से अधिक , या 1% से अधिक की गिरावट आई और यह 2,29,651 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
सोने और चांदी में मुनाफावसूली US Dollar के मजबूत होने के बीच हो रही है, क्योंकि अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं, जिससे Inflation की चिंताएं बढ़ रही हैं। इसके अलावा, मजबूत अमेरिकी रोजगार आंकड़ों ने federal Reserve द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना को कम कर दिया है, जिससे सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट (Decline in Gold and Silver Prices) आई है।