1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sita Navami 2026 : सीता नवमी पर व्रत करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है,जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Sita Navami 2026 : सीता नवमी पर व्रत करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है,जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

सनातन धर्म में माता सीता को मर्यादा की देवी कहा जाता है। मां सीता धर्य, साहस और त्याग की प्रतिमूर्ती मानी जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को माता सीता का प्राकट्य हुआ था।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sita Navami 2026 :  सनातन धर्म में माता सीता को मर्यादा की देवी कहा जाता है। मां सीता धर्य, साहस और त्याग की प्रतिमूर्ती मानी जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को माता सीता का प्राकट्य हुआ था। माता-सीता जिन्हें लोग – जानकी, मैथिली, वैदेही और ना जाने किन-किन नामों से जानते हैं। माना जाता है कि माता सीता, देवी महालक्ष्मी का अवतार हैं। इसलिए हर साल इस तिथि को माता सीता का जन्मोत्सव मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन माता सीता की आराधना और व्रत करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है। सीता नवमी को जानकी जयंती के नाम से भी जाना जाता है।

पढ़ें :- 11 अप्रैल 2026 का राशिफल : शनिवार से बदल रही है बुध की चाल, मेष और सिंह समेत ये राशियां हो जाएं अलर्ट

शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि की शुरुआत 24 अप्रैल 2026 को शाम 07 बजकर 21 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 25 अप्रैल 2026 को शाम 06 बजकर 27 मिनट पर होगां ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए इस बार सीता नवमी का पर्व 25 अप्रैल को मनाया जाएगा।

सीता नवमी पर इन मंत्रों का जाप करना बेहद शुभ माना जाता है।
ॐ सीतायै नमः।।
ॐ श्री सीता-रामाय नमः।।
ॐ जनकनंदिन्यै विद्महे, भूमिजायै धीमहि, तन्नो सीता प्रचोदयात्।।

माता सीता को देवी लक्ष्मी का अवतार माना जाता है। सनातन के धर्मग्रंथों के अनुसार माता सीता को देवी लक्ष्मी का ही अवतार माना जाता है। मान्यता के अनुसार, जब भगवान विष्णु ने दुष्टों के नाश के लिए राम के रूप में अवतार लिया, तब लक्ष्मी जी ने उनके साथ धरती पर सीता के रूप में जन्म लियां

मानसिक शांति और धैर्य का आगमन
धार्मिक मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत करता है, उसे 16 प्रकार के महादानों के समान फल प्राप्त होता है और जाने-अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है। माता सीता को त्याग, धैर्य और समर्पण की प्रतिमूर्ति माना जाता है। उनकी पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में मानसिक शांति और धैर्य का आगमन होता है।

पढ़ें :- नेपाली नव वर्ष के स्वागत में नौ- दिवसीय बिस्का जात्रा की हुई शुरुआत, सबसे ऊंचे मंदिर न्यातापोल में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...