Google अपने अपकमिंग Android 17 में सिक्योरिटी को एक नए स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसमें पोस्ट-क्वांटम क्रिप्टोग्राफी (PQC) स्टैंडर्ड शामिल करेगी, जिससे स्मार्टफोन पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित हो जाएंगे....
डिजिटल डेस्क, पर्दाफाश। Google अपने अपकमिंग Android 17 में सिक्योरिटी को एक नए स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसमें पोस्ट-क्वांटम क्रिप्टोग्राफी (PQC) स्टैंडर्ड शामिल करेगी, जिससे स्मार्टफोन पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित हो जाएंगे। फिलहाल इसका शुरुआती बीटा वर्जन Google Pixel यूजर्स के लिए उपलब्ध है और इसे जून में होने वाले Google I/O 2026 में आधिकारिक तौर पर पेश किया जा सकता है।
क्या है PQC?
पोस्ट-क्वांटम क्रिप्टोग्राफी यानी PQC एक ऐसी एडवांस सिक्योरिटी तकनीक है, जो जटिल गणितीय फॉर्मूलों पर आधारित होती है। आसान भाषा में समझें तो यह आपके फोन के डेटा को एक ऐसे ‘डिजिटल लॉक’ में बदल देती है, जिसे भविष्य के सुपर-फास्ट क्वांटम कंप्यूटर भी आसानी से नहीं तोड़ पाएंगे। गूगल इस तकनीक को फोन के बूटलोडर में शामिल करने की तैयारी में है, जिससे डिवाइस ऑन होते ही सुरक्षा की मजबूत परत सक्रिय हो जाएगी।
क्यों जरूरी है ये तकनीक!
आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग तक सीमित नहीं रह गया है। बैंकिंग, ऑनलाइन पेमेंट और क्रिप्टो ट्रांजैक्शन जैसे काम भी इसी पर निर्भर हैं। ऐसे में बढ़ते साइबर हमलों के बीच यह नया फीचर यूजर्स के डेटा और डिवाइस को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभा सकता है। खासतौर पर भविष्य में होने वाले एडवांस हैकिंग अटैक और खतरनाक ऐप्स से बचाव के लिए इसे डिजाइन किया गया है।
कब हो सकता है ये फीचर लॉन्च
गूगल इस फीचर को जून 2026 में होने वाले Google I/O इवेंट में दुनिया के सामने पेश कर सकता है। फिलहाल Android 17 का बीटा वर्जन सिर्फ Pixel डिवाइस यूजर्स के लिए जारी किया गया है। अगर आप Android 17 का बीटा वर्जन डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको एंड्रॉइड बीटा प्रोग्राम में रजिस्टर करना होगा। इसके बाद आप आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इसे इंस्टॉल कर सकते हैं। हालांकि ध्यान रहे कि बीटा वर्जन में कुछ बग्स और तकनीकी दिक्कतें हो सकती हैं, इसलिए इसे सिर्फ टेस्टिंग के लिए ही इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा।