1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. स्मृति ईरानी अब 102429 मतों से केएल शर्मा से चल रही हैं पीछे, प्रियंका गांधी ने दी बधाई

स्मृति ईरानी अब 102429 मतों से केएल शर्मा से चल रही हैं पीछे, प्रियंका गांधी ने दी बधाई

यूपी में कांग्रेस का गढ़ रही अमेठी लोकसभा सीट पर रोमांचक मुकाबला होने का आसार लग रहा था, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया है। अब तक के मतगणना रूझानों में वह यह सीट बीजेपी से झटकती दिख रही है। बीजेपी के टिकट पर मैदान में उतरीं निवर्तमान सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव में लगातार पीछे चल रही हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। यूपी में कांग्रेस का गढ़ रही अमेठी लोकसभा सीट (Amethi Lok Sabha Seat) पर रोमांचक मुकाबला होने का आसार लग रहा था, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा (Congress candidate KL Sharma) ने शानदार प्रदर्शन किया है। अब तक के मतगणना रूझानों में वह यह सीट बीजेपी से झटकती दिख रही है। बीजेपी के टिकट पर मैदान में उतरीं निवर्तमान सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Union Minister Smriti Irani) चुनाव में लगातार पीछे चल रही हैं। कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरे किशोरी लाल शर्मा 102429 मतों से बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। बसपा की ओर से मुकाबले में उतरे नन्हे सिंह चौहान कुछ खास नहीं कर पाए।

पढ़ें :- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: सरकार ने मानी सभी मांगे, सीजेपी ने आंदोलन लिया वापस

किशोरी लाल शर्मा (Kishori Lal Sharma) की बड़ी बढ़त के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने ट्वीट कर किशोरी लाल शर्मा (Kishori Lal Sharma)  को बधाई दी है। किशोरी भैया, मुझे कभी कोई शक नहीं था, मुझे शुरू से यक़ीन था कि आप जीतोगे। आपको और अमेठी के मेरे प्यारे भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई !

पढ़ें :- Video-नशे में टल्ली युवक गिरा चलती ट्रेन से नीचे, आ गया ट्रेन के पहिये के बीच फिर.... वीडियो हो रहा तेजी से वायरल

अमेठी सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को वोटिंग हुई थी. यहां कुल 54.34 फीसदी वोट पड़े। साल 2019 में भी इस सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर हुई थी। उस समय बीजेपी के टिकट पर स्मृति ईरानी बड़ी मुश्किल से चुनाव जीत पायी थीं। उन्हें कुल 4 लाख 68 हजार वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस के टिकट पर राहुल गांधी 4 लाख 13 हजार 394 वोट पाकर भी 55 हजार वोटों से चुनाव हार गए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...