1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Smriti Irani: स्मृति ईरानी ने खाली किया सरकारी बंगला, लोकसभा चुनाव में मिली थी हार

Smriti Irani: स्मृति ईरानी ने खाली किया सरकारी बंगला, लोकसभा चुनाव में मिली थी हार

अमेठी लोकसभा में मिली हार के बाद अब पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लुटियंस दिल्ली में 28 ​तुगलक क्रीसेंट स्थित अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया है। गुरुवार को अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि, लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी को कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने चुनाव हराया था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। अमेठी लोकसभा में मिली हार के बाद अब पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लुटियंस दिल्ली में 28 ​तुगलक क्रीसेंट स्थित अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया है। गुरुवार को अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि, लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी को कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने चुनाव हराया था। स्मृति ईरानी ने इस हफ्ते की शुरुआत में बंगला खाली कर दिया था।

पढ़ें :- IPL 2026 से ठीक पहले RCB को लग सकता है बड़ा झटका, इस स्टार तेज गेंदबाज को नहीं मिली NOC

यह बंगला पिछले दस साल से उनका आशियाना था। अब इस बंगले से ईरानी की नेम प्लेट भी हट गई है। हालांकि, केवल स्मृति ईरानी को ही नहीं बल्कि चुनाव हारने वाले सभी सांसदों को 11 जुलाई तक सरकारी बंगले खाली करने थे। गौरतलब है कि, इससे पहले स्मृति ईरानी ने 2019 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अमेठी से चुनाव हराया था। हालांकि, उस चुनाव में राहुल गांधी को केरल की वायनाड सीट पर जीत मिली। गांधी ने वायनाड और अमेठी दोनों सीटों पर चुनाव लड़ा था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...