1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. TIME की प्रभावशाली खिलाड़ियों की सूची में न विराट , न सूर्यकुमार, इस भारतीय खिलाड़ी को मिला सम्मान

TIME की प्रभावशाली खिलाड़ियों की सूची में न विराट , न सूर्यकुमार, इस भारतीय खिलाड़ी को मिला सम्मान

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। प्रतिष्ठित TIME मैगजीन ने उन्हें वर्ष 2026 की ‘स्पोर्ट्स के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों’

By Harsh 
Updated Date

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। प्रतिष्ठित TIME मैगजीन ने उन्हें वर्ष 2026 की ‘स्पोर्ट्स के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों’ की सूची में शामिल किया है। खास बात यह है कि इस सूची में जगह बनाने वाली वह इकलौती भारतीय खिलाड़ी हैं।

पढ़ें :- IND vs BAN Semi Final: कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, फाइनल में जगह पक्की करने उतरी टीम इंडिया

दुनियाभर के दिग्गजों के बीच बनाई जगह

TIME की इस सूची में खेल जगत के उन खिलाड़ियों, कोचों और खेल प्रशासकों को शामिल किया जाता है जिन्होंने अपने प्रदर्शन और प्रभाव से खेलों की दुनिया में नई पहचान बनाई है। इस साल सूची में लियोनेल मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लेब्रोन जेम्स, कार्लोस अल्काराज और टेम्बा बावुमा जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

रिकॉर्ड्स की रानी बनीं मंधाना

29 वर्षीय स्मृति मंधाना पिछले कुछ वर्षों में महिला क्रिकेट की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल रही हैं। उनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं और उन्होंने लगातार शानदार प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। एक कैलेंडर वर्ष में 1000 से अधिक वनडे रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।

पढ़ें :- IND vs JPN : टीम इंडिया ने जापान को 8 विकेट से रौंदा, अब सेमी-फाइनल में बांग्लादेश से होगी भिड़ंत

टीम की सफलता को देती हैं सबसे ज्यादा महत्व

व्यक्तिगत उपलब्धियों के साथ-साथ मंधाना ने टीम की सफलता में भी अहम भूमिका निभाई है। उनकी कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने महिला प्रीमियर लीग में दो खिताब जीते, जबकि भारतीय टीम की कई महत्वपूर्ण जीतों में भी उनका योगदान रहा है। यही वजह है कि आज वह सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विश्व क्रिकेट की सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में गिनी जा रही हैं।

इस सम्मान के साथ स्मृति मंधाना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि महिला क्रिकेट में उनका कद लगातार बढ़ता जा रहा है और आने वाले समय में उनसे कई और बड़े रिकॉर्ड्स की उम्मीद की जा सकती है।

 

पढ़ें :- IND vs JPN Live : टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जापान करेगा पहले बल्लेबाजी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...