असम के शोणितपुर जिले में एक कार और ट्रक के बीच हुए भीषड़ सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया हादसा बालीपारा में राजमार्ग—15 पर टुबुकीझार स्थित मीट सप्लाई इलाके में हुआ। बताया गया कि टक्कर इतनी भयावह थी कि पांचो ने मौके में ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया...
शोणितपुर: असम के शोणितपुर जिले में एक कार और ट्रक के बीच हुए भीषड़ सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया हादसा बालीपारा में राजमार्ग-15 पर टुबुकीझार स्थित मीट सप्लाई इलाके में हुआ। बताया गया कि टक्कर इतनी भयावह थी कि पांचो ने मौके में ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि तेज रफ्तार ट्रक और कार विपरीत दिशा से आ रही थी। सामने से आ रही ट्रक ने कार को जोरदार तक्कर मार दी। हादसे के बाद कार गहरी खाई में जा गिरी। मृतकों की पहचान संजय मेष, लाटुमनी (पापू) बोरा, नयन स्वर्गियारी, प्रांजल बनिया और हरबिंद हाजोवारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि सभी ओहन पथार बटाबारी इलाके के रहने वाले है।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचन दी जिसके बाद राहत—बचाव कार्य शुरू हुआ। पुलिस ने बताया कि लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे लोगों को तुरंत निकाले की कोशिश की गई। कार से कुछ शराब की बोतले भी बरामद हुई, शराब का हादसे से क्या संबंध है अभी इसकी जांच हो रही है। पुलिस हादसे के हर पहलू को समझ जांच कर रही है।