1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs AFG : कल से भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाएगी टी20आई सीरीज, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

IND vs AFG : कल से भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाएगी टी20आई सीरीज, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

IND vs AFG T20I Series Schedule : भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज कल यानी 13 सितंबर से होने जा रहा है। सीरीज के सभी मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने हैं, लेकिन इस सीरीज़ के लिए अफ़ग़ानिस्तान ही तय मेज़बान है।

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs AFG T20I Series Schedule : भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज कल यानी 13 सितंबर से होने जा रहा है। सीरीज के सभी मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने हैं, लेकिन इस सीरीज़ के लिए अफ़ग़ानिस्तान ही तय मेज़बान है।

पढ़ें :- IND vs PAK : भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का विशाल लक्ष्य, अभिषेक-तिलक की तूफानी फिफ्टी

आगामी सीरीज में मेजबान टीम की कमान इब्राहिम ज़दरान के हाथों में होगी, जबकि प्रमुख खिलाड़ियों में राशिद खान, रहमानुल्लाह गुरबाज़, मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी शामिल हैं। दूसरी तरफ, वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह और 15 साल के वैभव सूर्यवंशी जैसे स्टार क्रिकेटर शामिल होंगे। आइये जानते हैं कि भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 इंटरनेशनल सीरीज के मैच कब और कहां खेले जाएंगे और इन मैचों को लाइव कैसे देख सकेंगे-

भारत बनाम अफ़ग़ानिस्तान टी20आई सीरीज का शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग

भारत और अफ़गानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज़ का पहला मैच 13 सितंबर को, दूसरा मैच 15 सितंबर और आखिरी मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा। इस सीरीज के सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। भारत में प्रशंसक सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भारत-अफ़गानिस्तान T20 सीरीज़ का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। फ़ैन्स एक्टिव सब्सक्रिप्शन के साथ Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर भारत-अफ़गानिस्तान T20 सीरीज़ की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

पढ़ें :- IND vs PAK Final : भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, टीम की गोल्ड मेडल पर होगी नजर
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...