Highest individual score in T20s : करीब 13 साल पहले यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने जब आईपीएल में 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी तो लोगों को लगा था कि इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना लगभग असंभव है। लेकिन, साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज़ लुआन-ड्रे प्रेटोरियस ने उस असंभव काम को संभव कर दिखाया है। बाएं हाथ के टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज़ प्रेटोरियस ने साउथ अफ्रीका के घरेलू CSA T20 चैलेंज में सिर्फ़ 79 गेंदों पर नाबाद 188 रन ठोक दिये। इसके साथ ही टी20 की एक पारी में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड उनके नाम हो गया है।
Highest individual score in T20 : करीब 13 साल पहले यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने जब आईपीएल में 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी तो लोगों को लगा था कि इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना लगभग असंभव है। लेकिन, साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज़ लुआन-ड्रे प्रेटोरियस ने उस असंभव काम को संभव कर दिखाया है। बाएं हाथ के टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज़ प्रेटोरियस ने साउथ अफ्रीका के घरेलू CSA T20 चैलेंज में सिर्फ़ 79 गेंदों पर नाबाद 188 रन ठोक दिये। इसके साथ ही टी20 की एक पारी में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड उनके नाम हो गया है।
20 साल के लुआन-ड्रे प्रेटोरियस ने टाइटन्स के लिए खेलते हुए टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में ज़बरदस्त बल्लेबाज़ी की। इस दौरान उन्होंने 13 छक्के और 15 चौके जड़े। ऐसा करके, प्रेटोरियस ने 20-ओवर फ़ॉर्मेट में एक ही पारी में किसी बल्लेबाज़ द्वारा सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड दिग्गज क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 2013 में इंडियन प्रीमियर लीग में पुणे वॉरियर्स के ख़िलाफ़ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए नाबाद 175 रन बनाए थे। प्रेटोरियस दोहरे शतक की ओर तेज़ी से बढ़ रहे थे, लेकिन ओवर खत्म हो गए और टाइटन्स ने अपनी पारी 3 विकेट पर 267 रन के स्कोर पर समाप्त की।
पुरुषों के T20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत स्कोर
1. लुआन-ड्रे प्रेटोरियस: 188* – टाइटन्स बनाम नाइट्स – 2026
2. क्रिस गेल: 175* – RCB बनाम PWI – 2013
3. एरॉन फिंच: 172 – ऑस्ट्रेलिया बनाम ज़िम्बाब्वे – 2018
4. हमज़ा खान: 164* – रवांडा बनाम आइवरी कोस्ट – 2026
5. करनबीर सिंह: 164 – ऑस्ट्रिया बनाम हंगरी – 2026