जापान के निसिन में खेले गए एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया...
cricket updates: जापान के निसिन में खेले गए एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम निर्धारित ओवरों में लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और भारत ने शानदार जीत दर्ज की। एशियन गेम्स 2026 में ये भारत का 19वां गोल्ड है।
भारत ने खड़ा किया 211 रन का बड़ा स्कोर
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने आक्रामक अंदाज में रन बनाए। बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और 20 ओवर में 211 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से 61 रनों की सबसे बड़ी पारी अभिषेक शर्मा ने खेली। तिलक ने नाबाद 51 रनों की पारी खेली और शिवम दुबे के तेज तरार 15 गेंदो में 27 रनों की पारी के बदौलत टीम इंडिया ने पाकिस्तान के सामने 212 रन का लक्ष्य रखने में सफल रही।
हसन नवाज ने खेली 97 रनों की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने 192/6 बनाए। बल्लेबाजी की शुरूआत ठीक—ठाक सी थी, कप्तान साहिबजादा फरहान और सलामि बल्लेबाज सदाकत ने पहले विकेट के लिए 33 रन जोड़े। चौथे ओवर में फरहान सुंदर के शिकार बने। अक्षर पटेल की फिरकी ने 5वें ओवर में विकेटकीपर उस्मान को पवेलियन का रास्ता दिखाया और 7वें ओवर में सदाकत को पाकिस्तान सातवें ओवर तक 42/3 हो गया। चौथे विकेट के लिए हसन नवाज और सईम अयूब के बीच 87 रनों की साझेदारी हुई 15वें ओवर में 29 के स्कोर में खेल रहे अयूब को शिवम दुबे ने चलता किया। नवाज ने 96 रनों की शानदार पारी खेली पारी के अंतिम गेंद पर उनका विकेट दुबे के खाते में गया।