1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Drug Case में फंसे साउथ अभिनेता श्रीकांत, 7 जुलाई तक रहेंगे न्यायिक हिरासत पर

Drug Case में फंसे साउथ अभिनेता श्रीकांत, 7 जुलाई तक रहेंगे न्यायिक हिरासत पर

तमिल सिनेमा के अभिनेता श्रीकांत इन दिनों Drug Case को लेकर कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। बताते चले कि पुलिस ने अभिनेता श्रीकांत को लगभग आठ घंटे की लंबी पूछताछ के बाद judicial custody में भेज दिया है।

By Sudha 
Updated Date

तमिल सिनेमा के अभिनेता श्रीकांत इन दिनों Drug Case को लेकर कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। बताते चले कि पुलिस ने अभिनेता श्रीकांत को लगभग आठ घंटे की लंबी पूछताछ के बाद judicial custody में भेज दिया है। बतादें कि श्रीकांत 7 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे।

पढ़ें :- शाहरूख खान की 'किंग' के टीजर का इंतजार खत्म, SRK के बर्थडे से पहले मन्नत में दिखी खास तैयारी

पुलिस के मुताबिक श्रीकांत के ब्लड सैंपल किलपौक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए एकत्र किए गए थे। जिसके बाद जांच में अभिनेता के शरीर में नशीले पदार्थ की मौजूदगी की पुष्टि हुई। पुलिस ने बताया कि इसके बाद सोमवार रात को श्रीकांत को एग्मोर स्थित 14वें मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के आवास पर ले जाया गया और remand पर लिया गया।

आपको बताते चले कि पूर्व एआईएडीएमके पदाधिकारी टी प्रसाद को हिरासत में लिए जाने के बाद सोमवार को नुंगमबक्कम पुलिस थाने में अभिनेता से पूछताछ की गई। पुलिस को शक है कि प्रसाद ने 46 वर्षीय श्रीकांत और एक अन्य अभिनेता को कोकीन बेची है। इसी शक में श्रीकांत को हिरासत में लिया गया है।

वहीं श्रीकांत के करियर की बात करें तो वे 26 साल से फिल्मी दुनिया में डटे हैं। बतादें कि अभिनेता श्रीकांत ने 1999 में टीवी शो जन्नाल – मरबू कविथैगल से अपना करियर शुरू किया था। आज Drug Case में फंस गये हैं, और Police custody में हैंं

पढ़ें :- Video : जब स्टेज पर अचानक चढ़ा सिरफिरा फैन, सिंगर की डरकर निकली चीखें, बीच में रोका कॉन्सर्ट
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...