HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. South Korea Flood : दक्षिण कोरिया बाढ़ में डूबे कई घर , भारी बारिश ने बरपाया कहर

South Korea Flood : दक्षिण कोरिया बाढ़ में डूबे कई घर , भारी बारिश ने बरपाया कहर

दक्षिण कोरिया में कई दिनों की भारी बारिश के कारण भूस्खलन, बाढ़ और अन्य घटनाओं में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य लापता हो गए।

By अनूप कुमार 
Updated Date

South Korea Flood :  दक्षिण कोरिया में कई दिनों की भारी बारिश के कारण भूस्खलन, बाढ़ और अन्य घटनाओं में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य लापता हो गए। खबरों के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को 26 मौतें हुईं, सभी मध्य और दक्षिण पूर्वी क्षेत्रों में हुई।  मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन के घर में दब गए, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। भूस्खलन संबंधी घटनाओं में दो अन्य की भी मौत हो गई।

पढ़ें :- RussiaPresident Putin : रूसी राष्ट्रपति पुतिन इस सप्ताह चीन की दो दिवसीय राजकीय यात्रा करेंगे

देश के कई गांव और कस्बे भयानक बाढ़ की चपेट में हैं। प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। भारी बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं भी हुई हैं। सरकार द्वारा उन इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन पहले चलाया जा रहा है, जो बांध के किनारे बसे हैं। बांध के टूटने के कारण इन इलाकों में कई फीट पानी भर गया है। साउथ कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने इस आपदा में जान गंवाने वाले नागरिकों के प्रति शोक प्रकट किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...