HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of soya: स्वाद और सुगंध से भरपूर होता है सोया का साग, हड्डियां मजबूत करने के अलावा होते हैं ये फायदें

Benefits of soya: स्वाद और सुगंध से भरपूर होता है सोया का साग, हड्डियां मजबूत करने के अलावा होते हैं ये फायदें

इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, मैग्नीज, फोलेट और आयरन जैसे तमाम पोषक तत्व पाये जाते हैं। ब्लड शुगर के मरीजों के लिए सोया साग बेहद फायदेमंद होता है। सोया साग में एंटी डायबिटिक गुण होते हैं, जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में हेल्प करते हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of soya:  सर्दियों के मौसम बाजार में हरी साग सब्जियों की भरमार होती है। अधिकतर लोगो को सोयामेथी का साग बहुत पसंद होता है। खासकर इस साग की खुशबू दूर से ही इलाके में फैल जाती है। क्या आप जानते हैं सोया साग का इस्तेमाल आयुर्वेद में जड़ी बूटियां बनाने के लिए भी किया जाता है।

पढ़ें :- यूपी की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान कल,अखिलेश यादव समेत इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, मैग्नीज, फोलेट और आयरन जैसे तमाम पोषक तत्व पाये जाते हैं। ब्लड शुगर के मरीजों के लिए सोया साग बेहद फायदेमंद होता है। सोया साग में एंटी डायबिटिक गुण होते हैं, जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में हेल्प करते हैं। सोया का साग खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

इसके अलावा जिन लोगो को नींद न आने की दिक्कत होती है। उन्हें साग का सेवन करना चाहिए। सोया के पत्तों में फ्लेवोनॉयड्स और विटामिन बी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जिससे नींद न आने की समस्या दूर होती है। इसके अलावा सोया का साग खाने से तनाव में राहत मिलती है।

सोया में कैल्शियम, आयरन और विटामिन डी भी पाया जाता है। जिससे हड्डियां मजबूत होती है। इसको खाने से जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलती है।
सोया में फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट्स पाया जाता है जिससे वजन को नियंत्रित करने में हेल्प करता है।

पाचन को भी बेहतर करता है। सोया साग खाने से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकलने में हेल्प करता है। साथ ही गैस, पेट में दर्द व अन्य समस्याओं में भी आराम मिलती है।

पढ़ें :- ऊंगली पर स्याही का निशान दिखाओ और ले जाओ मुफ्त पेट्रोल, कानपुर के पेट्रोल पंप की अनोखी स्कीम

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...